• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

बारासात की चुनावी रैली में बोले पीएम मोदी, बंगाल में दीदी की सरकार ने गरीबों से किया विश्वासघात

  • April 12, 2021
बारासात की चुनावी रैली में बोले पीएम मोदी, बंगाल में दीदी की सरकार ने गरीबों से किया विश्वासघात
  • बारासात की चुनावी रैली में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दीदी ने मोदी के साथ-साथ बंगाल के SC ST OBC के मेरे भाइयों और बहनों के विरुद्ध खुली लड़ाई छेड़ दी है। दीदी ने बंगाल के सामान्य वोटर आप सभी को बदनाम करने का अभियान शुरू किया है।

कोलकाता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बारासात में चुनावी रैली को संबोधित किया। बंगाल में पीएम मोदी की आज यह तीसरी चुनावी रैली रही। बारासात की चुनावी रैली में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दीदी ने हमारे साथ-साथ बंगाल के SC, ST, OBC के मेरे भाइयों और बहनों के विरुद्ध खुली लड़ाई छेड़ दी है। दीदी ने बंगाल के सामान्य वोटर, आप सभी को बदनाम करने का अभियान शुरू कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दस साल के शासन में यहां की सरकार ने गरीबों से बहुत विश्वासघात किया है। दीदी की दुर्नीति ने उनका जीवन और मुश्किल किया है। दीदी ये भी जान लीजिए, गरीब बिकाऊ नहीं होता, स्वाभिमानी होता है। गरीब आपके टोलाबाज कार्यकर्ताओं की तरह दूसरों की कमाई पर नहीं जीता है।दीदी की सरकार में हुए हर अन्याय, हर अत्याचार का पूरा हिसाब वो भी चुन-चुन कर लिया जाएगा। पल-पल का और पाई-पाई का हिसाब मांगा जाएगा।

बारासात की चुनावी रैली से पीएम मोदी ने कहा कि गरीब को सुनवाई, बुजुर्गों को दवाई, नौजवान को कमाई। पश्चिम बंगाल में ये भाजपा की डबल इंजन की सरकार ही दे सकती है। इसलिए आज पूरा बंगाल कह रहा है- बंगाल में भाजपा सरकार।

बारासात और उत्तर 24 परगना को दीदी के लोगों ने लूटा: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि बारासात और उत्तर 24 परगना को तो ‘चाल चोर’ गिरोह का साक्षात अनुभव है। केंद्र ने कोरोना राहत के लिए मुफ्त चावल और चना भेजा, दीदी के लोगों ने लूट लिया। अंफान राहत के लिए चावल भेजा, पैसा भेजा और यहां दीदी के लोगों ने उसे लूट लिया।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बंगाल की भाजपा सरकार में अंफान पीड़ितों को बिना किसी भेदभाव राहत पहुंचाने का काम तेजी से किया जाएगा। पीएम आवास योजना के तहत हर बेघर को पक्का घर मिले, ये काम तेज किया जाएगा। घर भी बिजली, पानी और गैस कनेक्शन के साथ दिया जाएगा।

दीदी की नीतियों ने किसानों की कमर तोड़ दी: पीएम मोदी

ममता सरकार पर जुबानी हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दीदी की नीतियों ने किसानों की कमर तोड़ दी है और शिल्प की समृद्ध परंपरा को बर्बाद कर दिया है। गांधी जी ने यहां खादी आश्रम खोला था। टीएमसी के लोगों ने खादी को प्रोत्साहित करने के बजाय इस पर कब्जा कर लिया। ऐसी है यहां की मौजूदा सरकार।

 


Post navigation

Prev
Next
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने ‘वकील’, सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित

अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने ‘वकील’, सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित

  • April 13, 2026
नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन: CM योगी के निर्देश के बाद श्रम विभाग का बड़ा फैसला, हाई लेवल कमेटी का गठन

नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन: CM योगी के निर्देश के बाद श्रम विभाग का बड़ा फैसला, हाई लेवल कमेटी का गठन

  • April 13, 2026
नोएडा में अराजकता फैलाने वालों पर सरकार करेगी सख्ती, DGP राजीव कृष्णा बोले-होगी कड़ी कार्रवाई

नोएडा में अराजकता फैलाने वालों पर सरकार करेगी सख्ती, DGP राजीव कृष्णा बोले-होगी कड़ी कार्रवाई

  • April 13, 2026
CM योगी के मुजफ्फरनगर दौरे के बीच अखिलेश यादव ने फिर दी इस मुद्दे को हवा, कहा- ‘जो BJP के साथ वो भी…’

CM योगी के मुजफ्फरनगर दौरे के बीच अखिलेश यादव ने फिर दी इस मुद्दे को हवा, कहा- ‘जो BJP के साथ वो भी…’

  • April 13, 2026
‘बंगाल में भय का हिसाब भरोसे से चुकता करेगी जनता’, बीरभूम की रैली में बोले अमित शाह

‘बंगाल में भय का हिसाब भरोसे से चुकता करेगी जनता’, बीरभूम की रैली में बोले अमित शाह

  • April 13, 2026
Parliament Session से पहले महिला आरक्षण पर सियासी घमासान, खरगे ने इसे बताया Political स्टंट

Parliament Session से पहले महिला आरक्षण पर सियासी घमासान, खरगे ने इसे बताया Political स्टंट

  • April 13, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने ‘वकील’, सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित April 13, 2026
  • नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन: CM योगी के निर्देश के बाद श्रम विभाग का बड़ा फैसला, हाई लेवल कमेटी का गठन April 13, 2026
  • नवागत सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन विशाल वर्मा ने संभाला चार्ज April 13, 2026
  • बैसाखी पर्व पर राधा कुंज मौर्निग परिवार द्वारा सम्मान समारोह आयोजित April 13, 2026
  • यूपीपीसीसी में 37वीं रैंक हासिल कर समीक्षा अधिकारी बने विशेष प्रजापति, पूरे प्रदेश में रोशन किया प्रजापति समाज का नाम April 13, 2026
  • अंतराज्यीय चैकपोस्टों पर पैनी नजर रखें आबकारी अधिकारी: उप आबकारी आयुक्त April 13, 2026
  • पुलिस ने दबोचे दो शातिर वाहन चोर, दो मोटरसाइकिलें की बरामद April 13, 2026
  • मेयर और शहर विधायक पर भ्रष्टाचार के आरोप, मनीष त्यागी ने लगाया नजरबंदी का आरोप April 13, 2026
  • हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, एक युवक हुआ फरार April 13, 2026
  • नकुड मे मनाया गया बाबा श्याम को वार्षिक समारोह April 13, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez