मोदी सरकार में मंत्रियों को बांटे गए विभाग, किस नेता को कौन सा मंत्रालय मिला? देखें पूरी लिस्ट

मोदी सरकार में मंत्रियों को बांटे गए विभाग, किस नेता को कौन सा मंत्रालय मिला? देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: देश में तीसरी बार मोदी सरकार बन चुकी है। नई सरकार में पीएम मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने रविवार को मंत्री पद की शपथ ली। आज मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। शिवराज सिंह चौहान को ग्रामीण विकास और कृषि मंत्री बनाया गया है। नितिन गडकरी को सड़क और परिवहन मंत्री, निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री और एस जयशंकर को विदेश मंत्री बनाया गया है। अश्विनी वैष्णव को सूचना और प्रसारण मंत्री, मनोहर लाल खट्टर को शहरी विकास और ऊर्जा मंत्री बनाया गया है। यहां देखें पूरी लिस्ट-

नेता कौन सा मंत्रालय मिला?
नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे, अन्य सभी विभाग जो किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए
राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री
अमित शाह गृह एवं सहकारिता मंत्री
नितिन गडकरी सड़क और परिवहन मंत्री
जेपी नड्डा स्वास्थ्य, रसायन और उर्वरक मंत्री
शिवराज सिंह चौहान ग्रामीण विकास और कृषि मंत्री
निर्मला सीतारमण वित्त एवं कॉरपोरेट मंत्री
एस जयशंकर विदेश मंत्री
मनोहर लाल खट्टर शहरी विकास और ऊर्जा मंत्री
एचडी कुमारस्वामी भारी उद्योग और स्टील मंत्री
पीयूष गोयल कॉमर्स एवं इंडस्ट्री मंत्री
धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री
जीतनराम मांझी MSME मंत्री
राजीव रंजन (ललन सिंह) पंचायती राज मंत्री, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री
सर्बानंद सोनोवाल बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री
वीरेंद्र खटीक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री
राममोहन नायडू सिविल एविएशन मंत्री
प्रहलाद जोशी उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री
जुएल उरांव जनजातीय मामलों के मंत्री
गिरिराज सिंह कपड़ा मंत्री
अश्विनी वैष्णव रेल, सूचना और प्रसारण मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
ज्योतिरादित्य सिंधिया संचार मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री 

 

भूपेंद्र यादव पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री
गजेंद्र सिंह शेखावत कल्चर और टूरिज्म मंत्री
अन्नपूर्णा देवी यादव महिला एवं बालविकास मंत्री
किरेन रिजिजू संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री
हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मंत्री
मनसुख मांडविया श्रम और रोजगार, युवा मामले और खेल मंत्री
जी किशन रेड्डी कोयला और खान मंत्री
चिराग पासवान फूड प्रोसेसिंग मंत्री
सीआर पाटिल जल शक्ति मंत्री
राव इंद्रजीत सिंह सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री
डॉ जितेंद्र सिंह
अर्जुन राम मेघवाल
प्रतापराव जाधव
जयंत चौधरी
जितिन प्रसाद
श्रीपद नाईक ऊर्जा राज्य मंत्री
पंकज चौधरी
कृष्णपाल गुर्जर
रामदास अठावले
रामनाथ ठाकुर
नित्यानंदराय
अनुप्रिया पटेल
वी सोमन्ना
पी चंद्रशेखर पेम्मासानी
एसपी सिंह बघेल
शोभा करंदलाजे MSME राज्य मंत्री
कीर्तिवर्धन सिंह
बीएल वर्मा
शांतनु ठाकुर शिपिंग राज्य मंत्री
सुरेश गोपी टूरिज्म कल्चर राज्य मंत्री
एल मुरुगन
अजय टम्टा परिवहन राज्य मंत्री
बंडी संजय कुमार
कमलेश पासवान
भागीरथ चौधरी
सतीश चंद्र दुबे
संजय सेठ रक्षा राज्य मंत्री
रवनीत सिंह बिट्टू अल्पसंख्यक राज्य मंत्री
दुर्गादास उइके
रक्षा खडसे
सुकांता मजूमदार
सावित्री ठाकुर
तोखन साहू शहरी विकास राज्य मंत्री
डॉक्टर राजभूषण चौधरी
भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा
हर्ष मल्होत्रा परिवहन राज्य मंत्री
निमुबेन बंभानिया
मुरलीधर मोहोल
जॉर्ज कूरियन
पवित्र मार्गरेटा

जानकारी अपडेट की जा रही है..कृपया कॉपी पर बने रहें- 

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे