गंगा समग्र संगठन की महानगर इकाई घोषित

गंगा समग्र संगठन की महानगर इकाई घोषित
  • सहारनपुर में गंगा संमग्र संगठन की बैठक को संबोधित करते पदाधिकारी

सहारनपुर। गंगा समग्र संगठन के महानगर संयोजक विजयंत कुमार ने महानगर इकाई का गठन करते हुए अशोक कुमार को संपर्क प्रमुख व उपमा सिंह को गंगा सेविका बनाये जाने की घोषणा की।

न्यू आवास विकास स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में गंगा समग्र संगठन के महानगर संयोजक विजयंत कुमार द्वारा महानगर टीम का गठन किया गया, जिसमें संपर्क प्रमुख अशोक कुमार, स्वास्थ्य प्रमुख विनय सिंह राणा, शिक्षण संस्थान प्रमुख भोज वीर सिंह, जल निकाय प्रमुख अश्वनी सिंह, गंगा सेविका उपमा सिंह, घाट आयाम डॉक्टर आदित्य सिंह राठी को बनाया गया और सभी ने मिलकर निर्णय लिया कि सहारनपुर में हिंडन नदी को साफ करने का अभियान चलाया जाएगा और सभी मिलकर इन दोनों के जल को अविरल बनाएंगे और यह शहर की सुंदरता बढ़ाएगी। उन्होंने जल्द इस को लेकर कार्य करने की बात भी कही।