• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

विभिन्न मांगों को लेकर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

  • November 18, 2020
विभिन्न मांगों को लेकर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
  • सहारनपुर में नगर मैजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग मंडल से जुड़े व्यापारी।

सहारनपुर [24CN]। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने विभिन्न मांगों के सम्बंध में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन नगर मैजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को सौंपकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष जयवीर राणा के नेतृत्व में एकत्र होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन नगर मैजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को सौंपकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल व्यापारियों का कहना था कि कोरोना संकटकाल में व्यापारियों द्वारा अपनी दुकानें तीन माह तक पूरी तरह बंद रखने के कारण हमारी अर्थव्यवस्था चरमरा गई है जिस कारण कर्मचारियों का वेतन, बैंकों का ब्याज, जीएसटी, इनकम टैक्स व बच्चों की स्कूल फीस आदि जमा करने का दबाव बना हुआ है।

उनका कहना था कि व्यापारियों की आर्थिक व्यवस्था की पटरी पर लाने के लिए उद्योगों की तरह व्यापारियों के लिए भी शीघ्र ही आर्थिक राहत पैकेज जारी किया जाना चाहिए ताकि व्यापारी पुन: अपने कारोबार को सुचारू रूप से चलाकर अपनी आजीविका चला सकें। व्यापारियों ने आर्थिक राहत पैकेज जारी करने, व्यापारियों के कोरोना काल के तीन माह के विद्युत बिल माफ करने, व्यापारियों के बैंकों से लिए गए ऋण पर तीन माह के बाजार बंदी समय का ब्याज माफ करने, आवासी ऋण, वाहन ऋण तथा व्यापार हेतु लिए गए ऋण की तीन माह की किश्त माफ करने तथा व्यापारियों पर लागू विद्युत की कामर्शियल विद्युत दरों को कम कर घरेलू विद्युत दरों के बराबर करने, व्यापारियों के स्टाफ के बीमा की जिम्मेदारी सरकार की निर्धारित करने, 60 वर्ष से ऊपर की आयु होने पर व्यापारी को तत्काल प्रभाव से पेंशन योजना का लाभ दिलाने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में अनिल त्यागी, महेश भोला, महानगर महामंत्री इंजी. अजय शर्मा आदि व्यापारी शामिल रहे।


Post navigation

Prev
Next
ईद के मद्देनजर शांति व सौहार्द बनाए रखने को लेकर पुलिस की गोष्ठी

ईद के मद्देनजर शांति व सौहार्द बनाए रखने को लेकर पुलिस की गोष्ठी

  • March 11, 2026
एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार की रिश्वत लेते खाताखेड़ी चौकी का हेड कांस्टेबल विनोद कुमार गिरफ्तार

एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार की रिश्वत लेते खाताखेड़ी चौकी का हेड कांस्टेबल विनोद कुमार गिरफ्तार

  • March 11, 2026
राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वैन रवाना, 14 मार्च को होगा आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वैन रवाना, 14 मार्च को होगा आयोजन

  • March 11, 2026
अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में विश्व हिन्दू महासंघ व हिन्दू युवा वाहिनी का प्रदर्शन

अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में विश्व हिन्दू महासंघ व हिन्दू युवा वाहिनी का प्रदर्शन

  • March 11, 2026
स्टार पेपर मिल में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया गया

स्टार पेपर मिल में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया गया

  • March 11, 2026
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

  • March 11, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ईद के मद्देनजर शांति व सौहार्द बनाए रखने को लेकर पुलिस की गोष्ठी March 11, 2026
  • एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार की रिश्वत लेते खाताखेड़ी चौकी का हेड कांस्टेबल विनोद कुमार गिरफ्तार March 11, 2026
  • राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वैन रवाना, 14 मार्च को होगा आयोजन March 11, 2026
  • अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में विश्व हिन्दू महासंघ व हिन्दू युवा वाहिनी का प्रदर्शन March 11, 2026
  • स्टार पेपर मिल में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया गया March 11, 2026
  • गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन March 11, 2026
  • परीक्षा के दिनों में न हो जाम की स्थिति, आमजनों एवं परीक्षार्थियों को न हो असुविधा, रहे बेहतर यातायात प्रबंधन – मनीष बंसल March 11, 2026
  • हरीश राणा को इच्छा मृत्यु देने की प्रक्रिया क्या है? भावुक पिता अशोक ने बताया, कहा- पहले फूड पाइप… March 11, 2026
  • UP में LPG Cylinder पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं, CM Yogi का अल्टीमेटम- होगी सख्त कार्रवाई March 11, 2026
  • अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया ने HC के चीफ जस्टिस को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग March 11, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez