shobhit University Gangoh
 

8 दिन से लापता वकील धर्मेंद्र चौधरी का मिला शव, हत्या कर छिपाया था गोदाम में

8 दिन से लापता वकील धर्मेंद्र चौधरी का मिला शव, हत्या कर छिपाया था गोदाम में

बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के सख्ती के बावजूद दबंगों, अपहरणकर्ताओं के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। वे आए दिन बड़ी से बड़ी वारदातों को आराम से अंजाम दे देते हैं। वहीं 8 दिन से लापता बुलंदशहर के अधिवक्ता धर्मेंद्र चौधरी का शव मिला है। बदमाशों ने उनकी हत्या कर शव को मार्बल के गोदाम में छुपाया था।

वहीं पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद किया है। अंदेशा है कि लेनदेन मामले में हत्या की गई हो। पुलिस प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का आज खुलासा कर सकती है।

बता दें कि मामला खुर्जा का है। जहां अधिवक्ता 8 दिन पहले रहस्यमय तरीके से घर से लापता हो गए थे। उनकी बाइक अगले दिन जंगल में पड़ी मिली थी। वहीं आज पुलिस ने शव बरामद कर लिया है।  तनाव को देखते हुए नगर पुलिस फोर्स तैनात है।

Jamia Tibbia