• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Cyclone YAAS Live Update: ओडिशा में तबाही मचाने के बाद आगे बढ़ा चक्रवात यास, बिहार- झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

  • May 26, 2021
Cyclone YAAS Live Update: ओडिशा में तबाही मचाने के बाद आगे बढ़ा चक्रवात यास, बिहार- झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात यास की लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी है। इसे पूरा होने में करीब 3 घंटे का समय लगेगा। यास के कारण समुद्री इलाकों में नुकसान की आशंका को देखते हुए एनडीआरएफ और इंडियन कोस्ट गार्ड की टीम अलर्ट पर है।

नई दिल्ली । अति गंभीर चक्रवात का रूप धारण कर चुके यास चक्रवात (Cyclone Yaas) ओडिशा के तट से टकरा गया है। जो 2-3 घंटों तक चलेगी। इसकी वजह से कई इलाकों में तेज हवाएं और भारी बारिश हो रही है। कई जगहों पर पेड़ों के उखड़ने की तस्वीर भी देखने को मिली है। यास की वजह से पश्चिम बंगाल में तट के कई किमी दूर तक दूकानों और घरों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने बंगाल व ओडिशा के लिए रेड अलर्ट (भारी बारिश की आशंका) जारी किया है। वहीं, चक्रवात से खतरे को देखते हुए बंगाल और ओडिशा में 12 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। झारखंड, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप में भी बचाव के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

Cyclone YAAS Live Updates

– पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर के दीघा में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बारिश की वजह से दीघा में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। ओडिशा के पारादीप में चक्रवात ‘यास’ की वजह से मछली पकड़ने वाली नावों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, झारखंड के रांची में भी तेज हवाएं चल रही हैं और मौसम में बदलाव आया है।

– मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात यास ने आज सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे के बीच बालासोर से लगभग 20 किमी दक्षिण में उत्तर ओडिशा तट को पार किया। इस दौरान हवा की गति 130-140 किमी प्रति घंटे से 155 किमी प्रति घंटे रही। इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया। इसके अगले 3 घंटों के दौरान धीरे-धीरे गंभीर चक्रवाती तूफान और बाद के 6 घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान में कमजोर होने की संभावना है।

– पूर्वी रेलवे के जीएम मनोज जोशी ने कहा, चक्रवात को देखते हुए हमने चौबीसों घंटे समर्पित नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं। सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। कोविड रोगियों के लिए ऑक्सीजन का पर्याप्त भंडारण किया गया है। ओवरहेड वायरिंग फेल होने की स्थिति में हमने अपने डीजल इंजनों को भी तैनात किया है।

– आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि कल सुबह यास झारखंड पहुंचेगा तब इसके हवा की गति 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। ओडिशा के अंदर के जिलों में भी हवा की गति 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। तूफान बालेश्वर के दक्षिण में ओडिशा तट को पार कर रहा है। अभी इसके हवा की गति 130-140 किलोमीटर प्रति घंटे है। लैंडफॉल प्रक्रिया अभी चल रही है जो 3 घंटे में पूरी होगी। इसके बाद ये कमजोर होकर उत्तर पश्चिम दिशा में गति करेगा।

– ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त पीके जीना ने कहा कि लैंडफॉल की प्रक्रिया लगभग 9 बजे शुरू हुई और इसके 3-4 घंटे तक जारी रहेगी। उम्मीद है कि दोपहर करीब 1 बजे तक चक्रवात का पूरी तरह से पहुंच जाएगा। इस दौरान हवा की गति 120-140 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान है। वहीं, मयूरभंज जिले में हवा की गति 100-110 किमी प्रति घंटे के आसपास रहने का अनुमान है। उसके बाद, यह धीरे-धीरे धीमा हो जाएगा।

– भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अति भीषण चक्रवाती तूफान यास ओडिशा के बालासोर से लगभग 50 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में केंद्रित है। लैंडफॉल प्रक्रिया सुबह 9 बजे के आसपास शुरू हो गई है।

– ओडिशा के भद्रक जिले के धामरा में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। वहीं, पारादीप में तेज हवाएं और बारिश की वजह से सड़कों पर पेड़ गिरे हुए दिखे।

– पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में तेज हवाएं और बारिश हो रही है। वहीं, पूर्वी मिदनापुर के दीघा में भी तेज हवाओं के साथ समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं।

– चक्रवाती तूफान यास के लैंडफाल से पहले ओडिशा के पारादीप में तेज हवाएं चल रही हैं और भारी बारिश हो रही है। भद्रक जिले के भामरा में भी तेज हवाएं चल रही हैं और भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात यास आज दोपहर ओडिशा के तट से टकराएगा।

– ओडिशा के भद्रक जिले के धामरा में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार भीषण चक्रवाती तूफान यास आज दोपहर तक 130-140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ लैंडफॉल होने की उम्मीद है।

एनडीआरएफ की 113 टीमें तैनात 

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने पहली बार रिकार्ड संख्या में कुल 113 टीमें पांच राज्यों में तैनात की हैं। 52 टीमें ओडिशा और 45 टीमें बंगाल में तैनात की गई हैं। बाकी अन्य प्रभावित राज्यों में रहेंगी। इसके अलावा 50 टीमों को तैयार रखा गया है। एनडीआरएफ के महानिदेशक एसएन प्रधान ने कहा कि पिछले तूफानों से सबक लेते हुए इस बार हमने अधिकतम टीमें लगाई हैं। राहत कार्य के लिए नौसेना के चार पोत भी तैयार रखे गए हैं। तेज हवाओं की आशंका के कारण बंगाल में ट्रेन, विमान व जलपोत को जंजीरों से बांधा गया है। प्रभावित क्षेत्र से आने-जाने वाली ट्रेन रद कर दी गई हैं और आक्सीजन प्लांट की सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।

ओडिशा में मंत्री कर रहे निगरानी

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि राज्य के हर नागरिक का जीवन अमूल्य है। किसी भी सूरत में इसे बचाना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने स्थिति की निगरानी के लिए गृह राज्य मंत्री डीएस मिश्रा को भेजा है। बालेश्वर, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा व भद्रक जिले के सभी सरकारी कर्मियों की छुट्टी रद कर दी गई है। डा. मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि पारादीप से बंगाल के सागर द्वीप के बीच यास का सबसे अधिक प्रभाव दिखेगा। भद्रक जिले के धामरा व चांदबाली क्षेत्र सर्वाधिक प्रभावित होंगे। तूफान के जमीन से टकराने के छह घंटे पहले व छह घंटे बाद का समय सबसे महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि दो वर्ष पूर्व पुरी में टकराने वाले फनी चक्रवात की तुलना में यास का प्रभाव कम होगा।

पुरी समेत अन्य जिलों में भी सतर्कता

चक्रवात को देखते हुए पुरी, ढेकनाल, नयागढ़, गंजम, जाजपुर और अंगुल जिले से भी लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। पूरे प्रदेश में तीन लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। करीब पांच हजार गर्भवती महिलाओं को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। ओडिशा के सभी जिलों में सोमवार शाम से ही बारिश हो रही है। मंगलवार को भी तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा। पांच प्रखंडों में पिछले 24 घंटे के दौरान 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है। जेना ने बताया कि एनडीआरएफ के अलावा एसडीआरएफ की 60 टीमें, 205 अग्निशमन जवान, 86 पेड़ काटने वाली टीमें और 10,000 बिजली कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

 

Post navigation

Prev
Next
महंगाई का झटका! देशभर में कल से अमूल दूध के बढ़ जाएंगे दाम, 2 रुपये बढ़ाने का फैसला

महंगाई का झटका! देशभर में कल से अमूल दूध के बढ़ जाएंगे दाम, 2 रुपये बढ़ाने का फैसला

  • May 13, 2026
PM Modi की अपील का बड़ा असर, Rajnath Singh ने छोटा किया अपना काफिला।

PM Modi की अपील का बड़ा असर, Rajnath Singh ने छोटा किया अपना काफिला।

  • May 13, 2026
केरल में CM फेस पर सस्पेंस, शहजाद पूनावाला का तंज- ‘कांग्रेस पूरी तरह Confuse है’

केरल में CM फेस पर सस्पेंस, शहजाद पूनावाला का तंज- ‘कांग्रेस पूरी तरह Confuse है’

  • May 13, 2026
NEET-UG Scam पर Arvind Kejriwal का Gen Z से आह्वान, ‘सड़कों पर उतरो, यह घिनौना खेल बंद करो’

NEET-UG Scam पर Arvind Kejriwal का Gen Z से आह्वान, ‘सड़कों पर उतरो, यह घिनौना खेल बंद करो’

  • May 13, 2026
यूपी सरकार ने श्रमिकों के लिए जारी की नई गाइडलाइन, पेंशन से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक मिलेंगी कई शानदार सुविधाएं

यूपी सरकार ने श्रमिकों के लिए जारी की नई गाइडलाइन, पेंशन से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक मिलेंगी कई शानदार सुविधाएं

  • May 13, 2026
प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर घर लाया गया, पत्नी अपर्णा यादव भी पहुंचीं, जानें कब और कहां होगा अंतिम संस्कार

प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर घर लाया गया, पत्नी अपर्णा यादव भी पहुंचीं, जानें कब और कहां होगा अंतिम संस्कार

  • May 13, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • Modi Cabinet ने गैस संकट को दूर करने के लिए उठाया बड़ा कदम, देश में अब कोयले से बनेगी गैस, खरीफ फसलों का MSP बढ़ाने को भी मंजूरी दी May 13, 2026
  • महंगाई का झटका! देशभर में कल से अमूल दूध के बढ़ जाएंगे दाम, 2 रुपये बढ़ाने का फैसला May 13, 2026
  • सीबीएसई 12वीं रिजल्ट पर छात्राओं का दबदबा, स्कूलों में जश्न का माहौल May 13, 2026
  • गागलहेड़ी पुलिस ने किया हत्या की घटना का खुलासा, हत्यारोपी गिरफ्तार May 13, 2026
  • जनपद में नहीं होने दी जाएगी अवैध शराब की तस्करी: संयुक्त आबकारी आयुक्त May 13, 2026
  • डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति सेवा न्यास का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, सेवा कार्यों को और प्रभावी बनाने पर मंथन May 13, 2026
  • सीडीओ ने किया वाटर कूलर का उद्घाटन May 13, 2026
  • किसी को भी कानून-व्यवस्था एवं शांति भंग नहीं करने दी जाएगी: डीएम-एसएसपी May 13, 2026
  • PM मोदी की अपील पर CM योगी की मंत्रियों को सलाह, कहा- ‘अगले 6 महीने तक…’ May 13, 2026
  • पुलिस ने अंबेहेटा मे एक माह पूर्व हुई चोरी का खुलासा कर एक को जेल भेजा May 13, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021