प्लास्टिक कचरा निपटान के लिए निगम का एक और बड़ा कदम

- नगरायुक्त ने दिखायी हरी झंडी, 12 टन प्लास्टिक कचरा दिल्ली भेजा, ”ग्रीन सहारनपुर, क्लीन सहारनपुरÓÓ के सपने को साकार करने में मिलेगी मदद
सहारनपुर [24CN] । नगर निगम ने आईटीसी के सहयोग से मल्टीलेयर प्लास्टिक के ठोस कचरा प्रबंधन क्षेत्र में एक और नया कदम बढ़ा दिया है। शुक्रवार को नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने करीब 12 टन मल्टीलेयर प्लास्टिक को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया। यह प्लास्टिक कचरा शहर के अनेक मैटिरियल रिकवरी सेंटरों पर छांट कर अलग किया गया था। इस पहल के साथ नगर निगम उ.प्र का ऐसा पहला जिला हो गया है जिसने मल्टीलेयर प्लास्टिक के कचरा निष्पादन की शुरुआत की है। नगर निगम के सहयोग से आईटीसी मिशन सुनहरा कल ने मल्टीलेयर प्लास्टिक के निष्पादन के लिए दिल्ली के एक वेस्ट एनर्जी कंवर्जन प्लांट से एक अनुबंध साइन किया है जिसके तहत सहारनपुर के विभिन्न मैटिरियल रिकवरी सेंटरों पर छांट कर अलग किये गए मल्टीलेयर प्लास्टिक को हर सप्ताह एकत्रित कर उक्त प्लांट को दिल्ली भेजा जायेगा। जहां इस प्लास्टिक कचरे का पुनर्चक्रण कर उसका एनर्जी रुप में उपयोग किया जायेगा।
नगरायुक्त ज्ञानेन्द्रसिंह ने शुक्रवार को मल्हीपुर रोड स्थित यमुना एक्शन प्लांट से करीब 12 टन कचरे से भरे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस 12 टन कचरे में सात टन कचरा आईटीसी से संबद्ध एनजीओ फोर्स तथा पांच टन कचरा उमंग सुनहरा कल द्वारा अलग अलग रिकवरी सेंटरों पर एकत्र किया गया था। नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने पत्रकारों को बताया कि आईटीसी के सहयोग से नगर निगम ने यह एक अनूठा प्रयास शुरु किया है जो बहुत सुखद है। जितना भी मल्टीलेयर प्लास्टिक पिछले दिनों हमने एकत्रित किया था आज उसे रिसाइक्लिंग के लिए दिल्ली भेजा जा रहा है। वहां की एक कंपनी के साथ आईटीसी व नगर निगम का एमओयू साईन हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सप्ताह एकित्रत कर यह पॉलीथिन दिल्ली भेजा जायेगा।
इससे बाजार से भी प्लास्टिक कम होगा और पर्यावरण संरक्षरण को भी बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे ”ग्रीन सहारनपुर और क्लीन सहारनपुरÓÓ के सपने को साकार करने में भी मदद मिलेगी। इस मौके पर निगम के मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अमित तोमर, आईटीसी के कैप्टन रौनी, आईटीसी मिशन सुनहरा कल के प्रदेश प्रभारी पामिश, प्रोग्राम ऑफिसर लिपिका सत्पथी, उमंग सुनहरा कल के मयंक पांडेय, शिवानी,मनीष मल्होत्रा, विकास श्रीवास्तव, सुशील व अंकित तथा एनजीओ फोर्स के मौ. अर्श, तबरेज, नरेश आदि शामिल रहे।