निगम पार्षद वार्डवासियों को उपलब्ध कराएंगे गंगाजल

- सहारनपुर में वार्डवासियों के लिए गंगाजल लाते क्षेत्रीय पार्षद।
सहारनपुर [24CN] । कोरोना संक्रमणकाल में उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश सरकारों द्वारा कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाने के चलते नगर निगम के पार्षद अभिषेक अरोड़ा टिंकू ने शिवालयों में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों को गंगाजल उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है।
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की संभावना के चलते उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारों ने कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है जिस कारण नगर निगम के पार्षद अभिषेक अरोड़ा टिंकू ने अनोखी पहल करते हुए शिवभक्तों को गंगाजल उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि गंगाजल उपलब्ध न होने से लोगों की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। इसलिए उन्होंने गंगाजल लाने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि उनके सैक्टर के प्रत्येक शिवभक्त परिवार को 5 अगस्त को गंगाजल का केन उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही गंगाजल उपलब्ध रहने तक आसपास के क्षेत्रों के शिवभक्त भी उनसे सम्पर्क कर गंगाजल प्राप्त कर सकते हैं।