• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us
shobhit University Gangoh
 

Coronavirus Lockdown: क्या देश में फिर से लगने वाला है लॉकडाउन? जानें- सच्चाई

  • April 19, 2021
Coronavirus Lockdown: क्या देश में फिर से लगने वाला है लॉकडाउन? जानें- सच्चाई
  • कोरोना की इस दूसरी लहर ने देशभर में तबाही मचा दी है। दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक सरकार की ओर से वीकेंड लॉकडाउन नाइट कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगाई जा रही है। आंशिक तौर पर लॉकडाउन जैसी स्थितियों के बीच लोग एक बार फिर से दहशत में हैं।

नई दिल्ली : कोरोना की इस दूसरी लहर ने देशभर में तबाही मचा दी है। देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कुछ दिनों से लगातार 2 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक सरकार की ओर से वीकेंड लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगाई जा रही है। आंशिक तौर पर लॉकडाउन जैसी स्थितियों के बीच लोग एक बार फिर से दहशत में हैं।

एक तरफ महामारी हर दिन हजारों की लोगों की जान ले रही है तो वहीं दूसरी ओर लोग लॉकडाउन की आहट से डरे हुए हैं। अभी देश में पूर्ण लॉकडाउन नहीं लगाया गया है, लेकिन कई राज्यों में दुकानें खोलने का समय सीमित कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश की करीब 57 फीसद कोरोना के कारण लगाई गई पाबंदियों से प्रभावित है। इन तमाम कोशिशों के बावजूद कोरोना के नए मामले बढ़ रहे हैं। तो क्या एक बार फिर से संपूर्ण लॉकडाउन ही विकल्प बचा है?

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक मीडिया वेबसाइट में लॉकडाउन को लेकर रिपोर्ट प्रकाशित हुई है। रिपोर्ट में संभावना जताई गई है कि क्या केंद्र की मोदी सरकार पूरे देश में लॉकडाउन लगाने जा रही है। रिपोर्ट की पहली ही लाइन में कहा गया है कि कोविड 19 के प्रसार को रोकने के लिए केंद्र सरकार देशभर में लॉकडाउन की घोषणा कर सकती है।

वेबसाइट पर रविवार की दोपहर करीब 12 बजे प्रकाशित इस रिपोर्ट का प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो की फैक्ट चेक टीम ने खंडन किया है। रिपोर्ट प्रकाशित होने के करीब साढ़े 8 घंटे बाद #PIBFactCheck ने ट्वीट किया है, एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि कोविड के प्रसार को रोकने के लिए देशभर में सरकार लॉकडाउन लगा सकती है। यह दावा फर्जी है। यानी पीआईबी ने स्पष्ट किया है, फिलहाल देश में लॉकडाउन नहीं लगने जा रहा है

दिल्‍ली में आज रात 10 बजे से 26 अप्रैल की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में हो रही भयावह बढ़ोतरी को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने राजधानी में 6 दिनों का लॉकडाउन का ऐलान किया है। यह लॉकडाउन आज रात से 26 अप्रैल की सुबह तक रहेगा। दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर 30 फीसदी तक पहुंच गई है। रविवार को राजधानी में 25462 नए संक्रमित मिले जिसकों देखते हुए सीएम केजरीवाल ने इस लॉकडाउन का ऐलान किया है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने यह फैसला सोमवार सुबह उपराज्यपाल अनिल बैजल से मीटिंग के बाद लिया है। सीएम ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि आज रात को 10 बजे से अगले सोमवार को सुबह 5 बजे तक 6 दिन के लिए दिल्ली में लॉकडाउन लगाया जा रहा है। इस दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी, मेडिकल व्यवस्थाओं की, खाने-पीने की सेवाएं जारी रहेंगी। शादियां भी होंगी, पर 50 लोगों के साथ, उसके लिए अलग से पास दिए जाएंगे।

 

Jamia Tibbia

Post navigation

Prev
Next
‘आर्मी को भईया कभी बदनाम नहीं करेंगे’, एमएम नरवणे की किताब पर मचा बवाल तो राहुल गांधी के बचाव में उतरीं बहन प्रियंका

‘आर्मी को भईया कभी बदनाम नहीं करेंगे’, एमएम नरवणे की किताब पर मचा बवाल तो राहुल गांधी के बचाव में उतरीं बहन प्रियंका

  • February 2, 2026
“मैं 7 बार एमपी रही, कभी ऐसा चुनाव आयोग नहीं देखा’, मीटिंग बीच में छोड़कर निकलीं ममता, जानिए और क्या बोलीं?

“मैं 7 बार एमपी रही, कभी ऐसा चुनाव आयोग नहीं देखा’, मीटिंग बीच में छोड़कर निकलीं ममता, जानिए और क्या बोलीं?

  • February 2, 2026
किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, ‘वे खुद को Parliament से ऊपर समझते हैं’

किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, ‘वे खुद को Parliament से ऊपर समझते हैं’

  • February 2, 2026
‘जब चीन हमारे सामने खड़ा था, मैं यही सदन में बोलना चाह रहा हूं’, जानिए संसद से निकलने के बाद और क्या बोले राहुल गांधी

‘जब चीन हमारे सामने खड़ा था, मैं यही सदन में बोलना चाह रहा हूं’, जानिए संसद से निकलने के बाद और क्या बोले राहुल गांधी

  • February 2, 2026
यूपी में 85 लाख रुपए के मोमो खा गया 7वीं क्लास का बच्चा! पिता को लगी भनक तो पुलिस से की शिकायत, हिरासत में विक्रेता

यूपी में 85 लाख रुपए के मोमो खा गया 7वीं क्लास का बच्चा! पिता को लगी भनक तो पुलिस से की शिकायत, हिरासत में विक्रेता

  • February 2, 2026
यूपी के मदरसों की विदेशी फंडिंग की होगी जांच, मौलाना रिजवी ने पूछा- आखिर क्या चाहती है योगी सरकार

यूपी के मदरसों की विदेशी फंडिंग की होगी जांच, मौलाना रिजवी ने पूछा- आखिर क्या चाहती है योगी सरकार

  • February 2, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • किसान नेता समेत चार पर युवती से गैंगरेप का आरोप, प्राथमिकी दर्ज February 2, 2026
  • असम सीएम हिमंता बिस्वा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची जमीयत उलमा-ए-हिंद February 2, 2026
  • ‘आर्मी को भईया कभी बदनाम नहीं करेंगे’, एमएम नरवणे की किताब पर मचा बवाल तो राहुल गांधी के बचाव में उतरीं बहन प्रियंका February 2, 2026
  • “मैं 7 बार एमपी रही, कभी ऐसा चुनाव आयोग नहीं देखा’, मीटिंग बीच में छोड़कर निकलीं ममता, जानिए और क्या बोलीं? February 2, 2026
  • जातियों में बंटने के बजाय एकजुट हों हिन्दू, संघ अनुशासन और राष्ट्रियता का पर्याय: कालेन्द्रानंद February 2, 2026
  • गांव पिकी में धूमधाम से निकली संत रविदास जी की शोभायात्रा February 2, 2026
  • निर्माणाधीन सड़क की बदहाली को लेकर युवा कांग्रेस ने नगर निगम पर प्रदर्शन, नगरायुक्त को सौंपा ज्ञापन February 2, 2026
  • आईएमए की मासिक बैठक में चिकित्सको ने हृदय एवं हड्डी रोग पर दिया व्याख्यान February 2, 2026
  • जेसीबी से 60 दुकानों का अतिक्रमण हटाते हुए जुर्माना वसूला February 2, 2026
  • राष्ट्रीय गणित दिवस 22 दिसम्बर के उपलक्ष्य में आज जनमंच में आयोजित हुआ भव्य ज्ञानवर्धक कार्यक्रम February 2, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez