shobhit University Gangoh
 

Coronavirus Cases In India: कोरोना के केस 3 लाख के पार, दुनिया में चौथे नंबर पर भारत

Coronavirus Cases In India: कोरोना के केस 3 लाख के पार, दुनिया में चौथे नंबर पर भारत

 

  • पिछले 24 घंटे में कोरोना के मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हुई
  • भारत में कोरोनावायरस के मरीजों की कुल संख्या 301,579 हो गई है
  • देश में अब तक कुल 8,553 लोग कोरोना की चपेट में आने से मर चुके हैं
  • महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस का असर दिख रहा है

नई दिल्ली
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के केस शुक्रवार को 3 लाख के पार चले गए हैं जबकि देश कोरोना से अधिक प्रभावित देशों की सूची में चौथे नंबर पर पहुंच गया। हालांकि, दिल्ली एम्स के डायरेक्टर ने कहा है कि कोरोना पर हमे मानना होगा कि केस इसलिए बढ़ रहे हैं, क्योंकि देश की आबादी अधिक है। अगर हम प्रति 10 लाख आबादी के लिहाज से तुलना करें तो केस बहुत कम हैं।

शुक्रवार की सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान नए मरीज़ों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बाद भारत में कोरोनावायरस से पीड़ितों की कुल संख्या 301,579 हो गई है। पिछले 24 घंटों में सबसे ज़्यादा 10,956 नए मरीज़ सामने आए और एक दिन में सबसे ज़्यादा 396 मरीज कोरोना की चपेट में आने से मरे हैं। देश में अब तक कोरोना के 1,49,767 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। इस वक्त देश में कुल 143,259 सक्रिय COVID-19 मामले हैं। वहीं भारत में अब तक कुल 8,553 लोग कोरोना की चपेट में आने से अपनी जान गंवा चुके हैं।

NBT

चौथे नंबर पर पहुंचा भारत
कोरोना से प्रभावित देशों की सूची में भारत चौथे नंबर पर पहुंच गया है। पहले नंबर पर USA, दूसरे नंबर पर ब्राजील और तीसरे नंबर पर रूस है। वहीं, यूके पांचवे, स्पेन छठे और इटली सातवें स्थान पर है। भारत में तेजी से कोरोना का ग्राफ बढ़ने के साथ ही कोरोना की वर्ल्ड रैकिंग में भी भारत ऊपर जा रहा है।

महाराष्ट्र में एक लाख से अधिक कोरोना पॉजिटिव
महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 3493 नए मरीज सामने आए हैं जिसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या 101,141 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में राज्य में 127 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या 3717 हो गई है।

अगर मुंबई की बात करें तो पिछले 24 घंटे में यहां 1366 नए मामले सामने आए हैं और 90 लोगों की मौत हो गई है। केवल मुंबई में संक्रमितों की संख्या 55451 हो गई है जबकि यहां अब तक 2044 लोगों की जान इस वायरस के संक्रमण से गई है।

भारत में कब पीक पर होंगे कोरोना के मामले?देश में कोरोना वायरस के मामले अब तेजी से बढ़ रहे हैं और हाल फिलहाल इसमें कमी आने की संभावना नहीं है। विशेषज्ञों के मुताबिक जुलाई के मध्य में या अगस्त की शुरुआत में देश में देश में कोरोना के मामलों की संख्या चरम पर पहुंच सकती है, जबकि अभी से देश में कई राज्य सरकारों की स्वास्थ्य व्यवस्था का दम फूलने लगा है।

Jamia Tibbia