shobhit University Gangoh
 

दिल्ली में कोरोना: 24 घंटे में 635 नए केस, अबतक 14 हजार

दिल्ली में कोरोना: 24 घंटे में 635 नए केस, अबतक 14 हजार

 

  • दिल्ली में कोरोना के नए 635 केस, 14 हजार पार हुए कुल मामले
  • फिलहाल 7006 केस ऐक्टिव, 276 की मौत बाकी ठीक होकर घर गए
  • 19 मई से अबतक रोज 500 से ज्यादा केस आ रहे, 22 मई को 660 केस आए थे

नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस तेजी से फैलता जा रहा है। लॉकडाउन में ढील के बीच सोमवार को नए 635 केस सामने आए हैं। दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव केसों की कुल संख्या भी अब 14 हजार के पार हो गई है। इनमें से 7006 केस अभी ऐक्टिव हैं। पिछले 24 घंटे में 15 और मौत भी हुईं, जिससे दिल्ली में मौत का आंकड़ा 276 पहुंच गया।

रविवार को 13 हजार से ऊपर पहुंची थी संख्या
दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 261 हो गई थी। वहीं, रविवार को संक्रमण के 508 नए मामले सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,418 हुई थी। इससे पहले शनिवार तक संक्रमितों की संख्या 12,910 थी और 231 लोगों की मौत हुई थी।

कब आए कितने केस, देखिए
पिछले एक हफ्ते में दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 6 दिनों में ही 7 हजार से ज्यादा केस मिले हैं।

दिन कितने नए केस
19 मई 500
20 मई 534
21 मई 571
22 मई 660
23 मई 591
24 मई 508

देश की बात करें तो सोमवार को लगातार चौथे दिन, एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक मामले सामने आए। पिछले 24 घंटे में 6,977 नए कोरोना केस सामने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले 1,38,845 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 4,021 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सोमवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 154 लोगों की मौत हुई। मंत्रालय ने बताया कि देश में 77,103 लोग अब भी संक्रमित हैं जबकि 57,720 लोग स्वस्थ हुए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है।

Jamia Tibbia