• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

दिल्ली पुलिस महकमे में भी कोरोना का कहर, 1000 से अधिक कर्मी पाए गए संक्रमित, और अधिक एहतियात के निर्देश जारी

  • January 10, 2022
दिल्ली पुलिस महकमे में भी कोरोना का कहर, 1000 से अधिक कर्मी पाए गए संक्रमित, और अधिक एहतियात के निर्देश जारी
  • कोरोना का कहर दिल्ली पुलिस के अधिकारियों और जवानों पर भी बरपा है। दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी और एडिशनल कमिश्नर चिन्मय बिस्वाल सहित दिल्ली पुलिस के लगभग 1000 कर्मी कोविड-19 पॉजिटिव आए हैं। सभी पॉजिटिव पुलिस कर्मी क्वारंटीन में हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में दिनोंदिन इजाफा हो रहा है। अब आम लोगों के साथ दिल्ली पुलिस और अन्य महकमों के लोग भी भारी संख्या में इसके शिकार हो रहे हैं। कोरोना का कहर दिल्ली पुलिस के अधिकारियों और जवानों पर भी बरपा है। दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी और एडिशनल कमिश्नर चिन्मय बिस्वाल सहित दिल्ली पुलिस के लगभग 1000 कर्मी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी पॉजिटिव पुलिस कर्मी क्वारंटीन में हैं।

दिल्ली पुलिस में जनसंपर्क अधिकारी और एडिशनल कमिश्नर चिन्मय बिस्वाल के अनुसार कोरोना फैलने की सूचना के साथ ही सभी को नियमों का पालन करने, मास्क लगाने और अन्य चीजों के लिए निर्देश जारी कर दिए गए थे। मगर उसके बाद भी पुलिस टीम के लोग संक्रमण का शिकार हुए हैं। अब इन सभी का इलाज किया जा रहा है। बाकी पुलिसकर्मियों को भी एहतियात बरतने के निर्देश दे दिए गए हैं जिससे वो संक्रमित होने से बच सकें।

राजधानी में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के पदाधिकारी लोगों को सतर्क कर रहे हैं। इसी के साथ ही वे टीकाकरण करवाने के लिए लोगों को प्रेरित करने में भी जुटे हुए हैं। कालोनी में बिना मास्क के आने वाले लोगों को रोक-टोक रहे हैं। कोटला फिरोजशाह विक्रम नगर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव एम एल वर्मा ने बताया कि कालोनी के प्रवेश द्वार पर ही सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। जो भी व्यक्ति कालोनी में आ रहा है, पहले उसके हाथों को सैनिटाइज किया जा रहा है। वर्मा ने बताया कि बिना मास्क के आने वाले लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। डिलीवरी वालों को भी ठीक तरह से देखा जा रहा है। कालोनी में आने वाले हर व्यक्ति की और वह किसके पास जा रहा है, उसकी जानकारी और नाम दर्ज किया जा रहा है। इसी के साथ लोगों को बेवजह घरों से बाहर निकलने के लिए मना कर रहे हैं।

इसी तरह बुजुर्गो को भी सैर करने के लिए रोक जा रहा है, जिससे सभी लोग सुरक्षित रहें। कालोनी में अभी सब लोग सुरक्षित हैं। किसी तरह की परेशानी नहीं है। लोगों को बता दिया गया है कि अगर कोई शिकायत होती है तो आरडब्ल्यूए हर मदद के लिए तैयार है। वे कहते हैं कि यह समय कठिन जरूर है, लेकिन हम लोगों की सुरक्षा के लिए ऐसा करना अनिवार्य है। लोगों को भी प्रशासन का साथ देना जरूरी है। कोरोना से जारी लड़ाई को मिलकर ही हराया जा सकता है। यह तभी संभव होगा जब सब लोग जागरूक होंगे। कालोनी में हर किसी को जागरूक करने का लगातार प्रयास जारी है, जिससे किसी तरह की चूक न हो।

 

 

 

 


Post navigation

Prev
Next
‘कायर और समझौतावादी’: अमेरिकी वित्त मंत्री Scott Bessent के बयान पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा प्रहार

‘कायर और समझौतावादी’: अमेरिकी वित्त मंत्री Scott Bessent के बयान पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा प्रहार

  • March 7, 2026
‘माफी मांगता हूं, अब पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेंगे’; ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान

‘माफी मांगता हूं, अब पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेंगे’; ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान

  • March 7, 2026
मथुरा से किडनैपिंग, जबरन धर्म परिवर्तन और खिलाया गया गोमांस, 14 साल बाद कट्टरपंथी के चंगुल से ऐसे छूटी पीड़िता

मथुरा से किडनैपिंग, जबरन धर्म परिवर्तन और खिलाया गया गोमांस, 14 साल बाद कट्टरपंथी के चंगुल से ऐसे छूटी पीड़िता

  • March 7, 2026
‘जब रोकेंगे तो रुक जाएंगे, लेकिन…’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने शुरू की धर्मयुद्ध यात्रा

‘जब रोकेंगे तो रुक जाएंगे, लेकिन…’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने शुरू की धर्मयुद्ध यात्रा

  • March 7, 2026
राम रहीम से जुड़ी बड़ी खबर, पत्रकार हत्याकांड में हाईकोर्ट ने किया बरी

राम रहीम से जुड़ी बड़ी खबर, पत्रकार हत्याकांड में हाईकोर्ट ने किया बरी

  • March 7, 2026
अखिलेश यादव का बड़ा बयान, ‘हम सब लोग मिलकर नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री…’

अखिलेश यादव का बड़ा बयान, ‘हम सब लोग मिलकर नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री…’

  • March 7, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘कायर और समझौतावादी’: अमेरिकी वित्त मंत्री Scott Bessent के बयान पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा प्रहार March 7, 2026
  • ‘माफी मांगता हूं, अब पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेंगे’; ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान March 7, 2026
  • मथुरा से किडनैपिंग, जबरन धर्म परिवर्तन और खिलाया गया गोमांस, 14 साल बाद कट्टरपंथी के चंगुल से ऐसे छूटी पीड़िता March 7, 2026
  • ‘जब रोकेंगे तो रुक जाएंगे, लेकिन…’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने शुरू की धर्मयुद्ध यात्रा March 7, 2026
  • गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमत तो अखिलेश यादव ने बीजेपी को लिया आड़े हाथ March 7, 2026
  • केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM March 7, 2026
  • राम रहीम से जुड़ी बड़ी खबर, पत्रकार हत्याकांड में हाईकोर्ट ने किया बरी March 7, 2026
  • योगी सरकार की फ्री कोचिंग स्कीम का जलवा, अभ्युदय योजना के 6 अभ्यर्थियों का UPSC परीक्षा में चयन March 7, 2026
  • कार्यकताओं-नेताओं की पीड़ा सुन जब नीतीश कुमार बोले- ‘मै हूं न…’, क्या दबाव में लिया फैसला? March 7, 2026
  • अखिलेश यादव का बड़ा बयान, ‘हम सब लोग मिलकर नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री…’ March 7, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez