shobhit University Gangoh
 

नाइट कफ्र्यू की समयसीमा बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

नाइट कफ्र्यू की समयसीमा बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन
  • सहारनपुर में नगर मैजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN] । कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली गुर्जर के नेतृत्व में जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन नगर मैजिस्ट्रेट को सौंपकर पवित्र रमजान माह के दौरान रात्रि कफ्र्यू को रात नौ बजे के स्थान पर 11 बजे से लगाए जाने की मांग की।

कांग्रेस के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली गुर्जर व महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा के नेतृत्व में एकत्र होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में नगर मैजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में बताया कि पवित्र रमजान माह में मुस्लिम समुदाय के लोग रात्रि में नमाज एवं इबादत के लिए निकलते हैं। उन्होंने कोरोना संक्रमण के लिए लगाए गए नाइट कफ्र्यू को रात्रि नौ बजे के स्थान पर 11 बजे लगाए जाने की मांग की ताकि सभी रोजेदार इबादत के लिए निकल सकें।

प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन से रमजान माह में सभी क्षेत्रों में विशेष सफाई व्यवस्था एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति के लिए सम्बंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए जाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में सेवादल के जिलाध्यक्ष इमरान कुरैशी, महानगर अध्यक्ष अमरदीप जैन, पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू, जिला उपाध्यक्ष आरिफ खान, अरशद खान, परवेज चौधरी, नीरज कपिल, रामपुर मनिहारान ब्लाक अध्यक्ष संजय पंवार, डा. शराफत खान, रिंकू जाटव, मुर्सलीन मद्धा, विशाल जायसवाल, गुलशेर अलवी, सुरेंद्र गुप्ता आदि शामिल रहे।

Jamia Tibbia