कांग्रेसजनों ने श्रद्धापूर्वक मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती

कांग्रेसजनों ने श्रद्धापूर्वक मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती
  • सहारनपुर में महिर्ष वाल्मीकि जयंती मनाते कांग्रेसजन।

सहारनपुर। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजन बिरला के संयोजन में महर्षि वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शारदा नगर आश्रम वाली गली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने कहा कि हमें महर्षि वाल्मीकि के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा उनके आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए।

महिला कांग्रेस से जिला अध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी, महासचिव उपमा सिंह, महिला सचिन शर्मिष्ठा देवी और अंश बिरला ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश चैधरी ने की जबकि संयोजन राजन बिरला द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद एवं जिला उपाध्यक्ष चंद्रजीत सिंह निक्कू, पीसीसी सदस्य धर्मपाल जोशी, अमरदीप जैन, वरिष्ठ कांग्रेसी मुकेश शर्मा, महानगर सेवा दल अध्यक्ष अनुज शर्मा, जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गौरव वर्मा, महानगर उपाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, महासचिव मयंक शर्मा, उपेंद्र शर्मा, विपिनकांत शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *