काग्रेंसियों पर लखनऊ में हुऐ बर्बर लाठी चार्ज पर उबले कांग्रेसी

देवबंद [24CN] : नगर के मौहल्ला टांकान में आयोजित कागेंस की बैठक में लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा बर्बर लाठीचार्ज किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की गईं। लाठी चार्ज करने वाले दोषी पुुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की गई।

ब्लाक अध्यक्ष अजय त्यागी व नगर अध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा दमनकारी नीति अपना रही है। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जासूसी कराई। जिसका कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा विगत दिन लखनऊ में विरोध किया गया। इस पर पुलिस ने सरकार के इशारे पर कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई। कहा कि विपक्षी दलों द्वारा मुंह खोलने पर उन पर अत्याचार किया जा रहा है। इसका जवाब जनता आगामी चुनाव में भाजपा को देगी। बैठक में  गुलफाम मलिक, लईक अंसारी, वरयाम खान, नेता मजाहिर हसन, डा. विश्वनाथ गौतम, राहत खलील, अब्दुल कादिर त्यागी, शमशाद जंग, शहजाद उस्मानी,  आदि मौजूद रहे।