नगर निगम के जीआईएस सर्वे के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

नगर निगम के जीआईएस सर्वे के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
सहारनपुर में नगर निगम परिसर में धरना-प्रदर्शन करते कांग्रेसी।

मनीष त्यागी बोले- जनविरोधी है यह कार्यवाही

सहारनपुर। नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे जीआईएस सर्वे को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं ने नगर निगम परिसर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने सर्वे को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो यह विरोध जनआंदोलन का रूप ले सकता है।

प्रदर्शन के दौरान मनीष त्यागी ने कहा कि यह सर्वे पूरी तरह से जनविरोधी है। सर्वे के नाम पर नगर निगम जनता का शोषण कर रहा है। भाजपा सरकार 1 की सहायता देकर 10 वसूल रही है। आम जनता पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। कांग्रेस जनता के साथ है और जब तक यह सर्वे स्थगित नहीं होता, हमारा आंदोलन जारी रहेगा। पार्षद मंसूर बादल ने भी सर्वे का विरोध करते हुए कहा कि यह कदम आम जनहित के खिलाफ है और इसे तत्काल रोका जाना चाहिए।

प्रदर्शन के उपरांत पार्षदों ने मेयर व नगरायुक्त को संबोधित ज्ञापन सौंपा, जिसमें मांग की गई कि जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए यह जीआईएस सर्वे तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाए। धरने में पार्षद रेशमा रूबी, शाह गुल गुलजेब, मोहर्रम अली पप्पू, हाजी नूर आलम, महमूद हसन, मैनपाल, रईस अहमद, अमीर, आसिफ, समा इजहार, शबाना परवीन, नाइट जावेद, डॉ. मंसूर समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *