shobhit University Gangoh
 

कांग्रेस एमएलसी प्रत्याशी के कार्यालय का किया उद्घाटन

कांग्रेस एमएलसी प्रत्याशी के कार्यालय का किया उद्घाटन
  • सहारनपुर में कांग्रेस के एमएलसी प्रत्याशी के कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधित करता वक्ता।

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की मेरठ सहारनपुर खंड स्नातक सीट के कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र गौड़ के कार्यालय के उद्घाटन समारोह में वक्ताओं ने वोटरों को बूथ तक लाकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने की अपील की गई। उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खंड स्नतक सीट के कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र कुमार गौड़ के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली, विधायक मसूद अख्तर, विधायक नरेश सैनी, एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा व पूर्व जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली, विधायक मसूद अख्तर, विधायक नरेश सैनी व एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी ने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता कड़ी मेहनत व तैयारी के साथ मतदान के दिन एक-एक वोटर को पोलिंग बूथ तक लाएगा तथा कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र कुमार गौड़ के समर्थन में मतदान सुनिश्चित करते हुए उनकी सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र कुमार गौड़ के जिला प्रभारी नसीम खान, वरूण गौड़, गणेश दत्त शर्मा समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jamia Tibbia