shobhit University Gangoh
 

बूथ स्तर तक मजबूत बनाकर ही प्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार

बूथ स्तर तक मजबूत बनाकर ही प्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार
  • सहारनपुर में संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम का दृश्य।

सहारनपुर [24CN] । कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेशाध्यक्ष व विधायक नरेश सैनी ने कहा कि कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत बनाकर ही आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई जा सकती है। इसलिए कार्यकर्ता पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का काम करें। विधायक नरेश सैनी आज यहां मुजफ्फराबाद विकास खंड के गांव थापुल इस्माइलपुर, जैतपुर खुर्द व रसूलपुर में कांग्रेस द्वारा आयोजित संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सभी पदाधिकारियों को जनता के बीच संवाद स्थापित करने के लिए भेजा है। इसलिए हम चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोग पार्टी से जुड़कर संगठन को मजबूत करें। प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी मोनिंदर सूद वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए फूट डालो राज करो की राजनीति अपना रही है। जबकि देश चलाने का जितना अनुभव कांग्रेस के पास है, उतना अनुभव किसी अन्य पार्टी के पास नहीं है।

उन्होंने कहा कि अनुभव की कमी के कारण देश र्गत में जा रहा है और देश की जीडीपी दर भी निम्न स्तर पर पहुंच गई है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोई बात करने को तैयार नहीं हैं। जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली ने कहा कि कांग्रेस किसानों की लड़ाई मजबूती के साथ लडऩे का काम कर रही है। जबकि केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारें लगातार लगातार किसानों की अनदेखी कर रहे हैं। पिछले 60 दिन से किसान भीषण ठंड में खुले आसमान के नीचे अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं परंतु केंद्र सरकार द्वारा लगातार उनकी अनदेखी की जा रही है जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व एआईसीसी मेम्बर जावेद साबरी ने कहा कि भाजपा के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है। इसलिए भाजपा लोगों को जाति व धर्म के नाम पर बांटकर अपना राजनीतिक उल्लू सीधा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही भाजपा की फासिस्टवादी नीतियों का मुकाबला करने में सक्षम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की अपील की। कार्यक्रमों को पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. मेहरबान आलम, जिला महासचिव प्रेम काम्बोज, मुजफ्फराबाद ब्लाक अध्यक्ष अंकुर सैनी, जिला उपाध्यक्ष अशोक सैनी ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान जितिन सैनी, लुकमान मुखिया, फरमान प्रधान, मुकर्रम ताजपुरा, दाऊद आदि सहित भारी संख्या कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jamia Tibbia