shobhit University Gangoh
 

दरोगा की धमकी से किराएदार की मौत का आरोप, किया हंगामा

दरोगा की धमकी से किराएदार की मौत का आरोप, किया हंगामा
  • कोतवाली सदर बाजार में तैनात एक दरोगा द्वारा धमकी देने से एक मकान में किराए पर रहने वाले व्यक्ति की मौत हो गई जिससे गुस्साए परिजनों व क्षेत्रवासियों ने कोतवाली सदर बाजार में हंगामा करते हुए दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की।

सहारनपुर [24CN] ।  कोतवाली सदर बाजार क्षेत्रांतर्गत हिम्मत नगर स्थित एक मकान में अनिल उपाध्याय अपनी पत्नी व बच्चों के साथ किराए पर रह रहा था। आरोप है कि मकान मालकिन द्वारा मकान खाली करने का दबाव बनाया जा रहा था। बताया जाता है कि आज अनिल उपाध्याय की पत्नी बबीता किसी काम से कचहरी गई हुई थी। जबकि उसकी बेटी घर पर मौजूद थी।

आरोप है कि इस दौरान मकान मालनिक एक दरोगा को लेकर पहुंची तथा दरोगा ने उसकी बेटी को धमकाना शुरू कर दिया। इस पर उसकी बेटी ने दरोगा की बात अपने पिता अनिल उपाध्याय से कराई तो पहले से ही हार्ट अटैक की बीमारी से पीडि़त अनिल उपाध्याय को दरोगा की धमकी से हृदयाघात हो गया जिसे लेकर उसकी पत्नी बबीता अस्पताल पहुंची जहां उपचार के दौरान अनिल उपाध्याय की मौत हो गई। अनिल उपाध्याय की मौत से गुस्साए परिजनों व क्षेत्रवासियों ने कोतवाली सदर बाजार पहुंचकर हंगामा किया तथा अनिल उपाध्याय की मौत दरोगा की धमकी से होने का आरोप लगाते हुए आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की। समाचार लिखे जाने तक कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी।

Jamia Tibbia