shobhit University Gangoh
 

अयोध्या: भूमि पूजन का जायजा लेने पहुंचे CM योगी ने की राम लला की पूजा-अर्चना

अयोध्या: भूमि पूजन का जायजा लेने पहुंचे CM योगी ने की राम लला की पूजा-अर्चना

अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिये पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन की तैयारियों को जायजा लेंने अयोध्या पहुंचे। मुख्यमंत्री ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के साथ राम लला के दरबार में पहुंचे। यहां उन्होंने राम लला की पूजा-अर्चना की। बता दें मुख्यमंत्री के साथ एसीएस गृह अवनीश अवस्थी के अलावा मंत्री नीलकंठ तिवारी भी मौजूद रहे।

PunjabKesari
दर्शन के बाद मुख्यमंत्री सीधे हनुमान गढ़ी के लिए रवाना हाे गए। इससे पहले उन्हाेंने  राम मंदिर परिसर का जायजा लिया। यहां उन्हें राम मंदिर का नक्शा भी दिखाया गया।
PunjabKesari

गौरतलब है कि पांच अगस्त को दोपहर 1215 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राम मंदिर का शिलान्यास करेंगे। भूमि पूजन काशी,प्रयागराज और अयोध्या के आचार्य वैदिक मंत्रो द्वारा करेंगे।

Jamia Tibbia