आगरा । फिरोजाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि  फिरोजाबाद देश दुनिया में सुहागनगरी के नाम से जाना जाता है। आलू उत्पादन में किसानों ने रिकॉर्ड बनाया हैं। आगरा मथुरा की तरह टूंडला में भी शुद्ध पेय जल की व्यस्था बना रहे हैं। बाजार से पानी नहीं खरीदना पड़ेगा।

हमारी सरकार किसानों के लिए समर्पित है। ये सिर्फ नारा नहीं हैं। किसानों के नेता मंच पर हैं। 54 हजार से ज्यादा फिरोजाबाद के किसानों का लोन माफ हुआ हैं। सम्मान निधि आ रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि अयोध्या में हमला करने वाले, काशी में हमला करने वाले आतंकियों के मुकदमे सपा सरकार ने आते ही वापस लिए। हमने आते ही किसानों का लोन माफ किया। बूचड़ खाने बंद किए और एंटीरोमियाे स्कॉड बनाया। गोवंश परेशान कर रहा है। हम प्रयास करेंगे। अन्नदाता परेशान नहीं होगा और गौ माता भी नहीं कटेगी टूंडला और फिरोजाबाद में आलू चिप्स फैक्ट्री खोली जाएगी। चाचा भतीजा भर्ती में वसूली के लिए निकल पड़ते थे। अब नौकरी में कोई भ्रष्टाचार नहीं होता।

सपा की सरकार में पांच साल में यूपी में 18 हजार आवास स्वीकृत हुए। हमने 43 लाख से ज्यादा आवास दिए। फिरोजाबाद में 54 हजार आवास दिए। सपा ने पेंशन रोक दी थी, हम 12 हजार रुपए सालाना पेंशन दे रहे हैं। फिरोजाबाद में पेंशन दी जा रही है। कोरोना से अमेरिका में लाखों लोग मारे गए। हमें जीवन बनाया और रोजगार दिलाए। वैक्सीन फ्री लगवाई और दुनिया में सबसे अच्छी वैक्सीन बनी।

यूपी में सौ फीसदी लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। डबल इंजन सरकार के राशन फ्री दिया। सपा वाले बिजली इसलिए नहीं देते थे की रात में इन्हें डकैती करनी होती थी। तब डकैती होती थी अब कावड़ यात्रा निकलती हैं। बम नहीं फूटते हर हर बम बम होता है। एक हाथ से हम विकास करेंगे और जो बाधक होगा उनके लिए बुलडोजर तैयार है। दो चरणों के मतदान से चाचा भतीजे परेशान हैं। सोच रहे हैं कि जिन्हें चुनाव के लिए निकाल कर लाए हैं उन्हें कहां छुपाएंगे।

jagran

कासगंज मेला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ।

सीएम ने कासगंज में किया वादा दो करोड़ लैपटॉप बांटने का

कासगंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमकर विपक्ष पर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पौराणिक तीर्थ की धरती को नमन करता हूं। भगवान विष्णु ने वराह के रूप में अवतार लिया। स्वतंत्रता संग्राम में भी सोरों का बड़ा योगदान रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आस्था का सम्मान किया। दिव्य अयोध्या, काशी विश्वनाथ के विकास के साथ सोरों को तीर्थ स्थल घोषित कर यहां के विकास का जिम्मा लिया है। यहां के लोगों का सौभाग्य है जो इस पावन भूमि पर जन्म लिया। हमने जो कहा वो करके दिखाया। गुंडागर्दी खत्म की है। महिलाओं के सम्मान के लिये कार्य किये। प्रदेश को दंगा मुक्त किया। अब कांवड़ यात्रा निकलती है। कर्फ्यू नही लगता।

कासगंज के मेला ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तीर्थों का विकास, अलीगढ़ में एयरपोर्ट, एटा में मेडिकल कालेज विकास का मॉडल है। किसानों, विधवा, दिव्यांग पेंशन दी जा रही है। कासगंज में दस लाख लोगों को डबल राशन दिया जा रहा है। पीएम सीएम आवस योजना का लाभ दिया जा रहा है। सरकार बनेगी तो दो करोड़ लैपटॉप दिए जाएंगे। सपा की संवेदना आतंकवादियों के साथ है गरीबों के लिए नहीं। डबल इंजन की सरकार डबल वैक्सीन दी जा रही है।