Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Ad

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान का नाम लेकर सपा पर किया बड़ा हमला, बोले- समाजवादियों के नस-नस में दौड़ रहा तमंचावाद

  • January 25, 2022
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान का नाम लेकर सपा पर किया बड़ा हमला, बोले- समाजवादियों के नस-नस में दौड़ रहा तमंचावाद
  • UP Vidhan Sabha Chunav 2022 सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्हें पाकिस्तान दुश्मन नहीं लगता जिन्ना दोस्त लगता है। उनकी शिक्षा-दीक्षा और दृष्टि पर क्या ही कहा जाए। वे स्वयं को समाजवादी कहते हैं लेकिन सत्य यही है कि इनके नस-नस में तमंचावाद दौड़ रहा है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। ऐसे में जैसे-जैसे चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही है, सियासी पारा भी बढ़ता जा रहा है। भाजपा, सपा और बसपा सबने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। ऐसे में विपक्ष की पुरानी नीतियों पर हमला करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि फर्क साफ है। उन्होंने पाकिस्तान का नाम भी लेकर समाजवादी पार्टी पर जोरदार तंज कसा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ सोशल मीडिया एप कू पर पोस्ट करते हुए कहा कि ‘जिन्हें पाकिस्तान दुश्मन नहीं लगता, जिन्ना दोस्त लगता है। उनकी शिक्षा-दीक्षा और दृष्टि पर क्या ही कहा जाए। वे स्वयं को समाजवादी कहते हैं, लेकिन सत्य यही है कि इनके नस-नस में ‘तमंचावाद’ दौड़ रहा है।’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने अपने अगले पोस्ट में कहा कि एक कहावत है, ‘करें न धरें, तरकस पहने फिरें…’ पूरे विपक्ष का यही हाल है! सत्ता में रहे तो कुछ करा न धरा, अब चुनाव के समय सब ‘तरकस’ पहने फिर रहे हैं।

बता दें कि जिन्ना प्रकरण के बाद अब पाकिस्तान के मामले पर भाजपा ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को निशाने पर ले लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान से पहले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. संबित पात्रा ने सोमवार को कहा था कि सपा जिन्ना और पाकिस्तान के सहारे विधानसभा चुनाव जीतना चाहती है। यदि आतंकी याकूब मेमन और अजमल कसाब को फांसी न हुई होती तो नाहिद हसन जैसे दंगाइयों को टिकट देने वाले अखिलेश मेमन को प्रत्याशी और कसाब को स्टार प्रचारक बना देते।

भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में संबित पात्रा ने कहा कि अखिलेश यादव का एक इंटरव्यू पढ़ा, जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत का असली दुश्मन पाकिस्तान नहीं है। यह तो भाजपा है, जो पाकिस्तान को अपना दुश्मन मानती है और वोटबैंक के लिए पाकिस्तान पर निशाना साधती है। उत्तर प्रदेश की स्थापना दिवस के दिन अखिलेश यादव का यह संदेश कि पाकिस्तान भारत का दुश्मन नहीं है, बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और निराशाजनक है। अखिलेश का पाकिस्तान से प्यार का इजहार करने वाला यह बयान उनकी मानसिकता को दिखाता है। उन्हें इस बयान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने तंज कसा कि जो जिन्ना से करे प्यार, वह पाकिस्तान से कैसे करे इन्कार। जिन्ना का नाम लेते हुए अखिलेश यादव चुनावी मैदान में उतरे थे और आज वह पाकिस्तान तक पहुंच गए हैं। भाजपा ने इस बार चुनाव में यह बात नहीं कही। जिन्ना को भी यूपी के चुनाव में अखिलेश लेकर आए थे और अब पाकिस्तान को भी वही लाए हैं।

 

 


Post navigation

Prev
Next
“पश्चिम एशिया में अमेरिका की भूमिका मरहम के बजाय जहर”, मौलाना मदनी ने की ईरान पर बमबारी की कड़ी निंदा

“पश्चिम एशिया में अमेरिका की भूमिका मरहम के बजाय जहर”, मौलाना मदनी ने की ईरान पर बमबारी की कड़ी निंदा

  • June 23, 2025
फारूक अब्दुल्ला ने अरब देशों को दी चेतावनी, कह दी ये बड़ी बात

फारूक अब्दुल्ला ने अरब देशों को दी चेतावनी, कह दी ये बड़ी बात

  • June 23, 2025
उपचुनाव में हार के बाद कांग्रेस में मचा हड़कंप, प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने दिया इस्तीफा

उपचुनाव में हार के बाद कांग्रेस में मचा हड़कंप, प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने दिया इस्तीफा

  • June 23, 2025
ईरान के फोर्डो स्थित भूमिगत परमाणु केंद्र पर फिर हुआ हमला, IAEA ने कहा ‘भारी नुकसान की आशंका’

ईरान के फोर्डो स्थित भूमिगत परमाणु केंद्र पर फिर हुआ हमला, IAEA ने कहा ‘भारी नुकसान की आशंका’

  • June 23, 2025
लुधियाना-पश्चिम और विसावदर उपचुनाव में ‘AAP’ को मिली बड़ी जीत, अरविंद केजरीवाल ने कही ये बड़ी बात

लुधियाना-पश्चिम और विसावदर उपचुनाव में ‘AAP’ को मिली बड़ी जीत, अरविंद केजरीवाल ने कही ये बड़ी बात

  • June 23, 2025
अखिलेश यादव के साथ विश्वासघात! समाजवादी पार्टी के ‘विभीषण’ बने तीन विधायक, सपा से किया गया निष्कासित

अखिलेश यादव के साथ विश्वासघात! समाजवादी पार्टी के ‘विभीषण’ बने तीन विधायक, सपा से किया गया निष्कासित

  • June 23, 2025

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • बलिदान दिवस पर भाजपाइयों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद June 23, 2025
  • परिषदीय विद्यालयों के मर्ज/पियरिंग के खिलाफ हजारों शिक्षक सडक़ों पर, मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन June 23, 2025
  • 16 सितंबर से होगा श्री रामलीला का आयोजन: अजय बंसल June 23, 2025
  • यदि बिल जमा नहीं होगा, तो तुरंत कटेगा कनेक्शन: रवींद्र बाबू June 23, 2025
  • भारत के पास अब केवल 2 ऑप्शन हैं, अमित शाह के बयान से बौखलाए बिलावल ने दी युद्ध की धमकी June 23, 2025
  • पुलिस के हत्थे चढ़े चार नशा तस्कर, 38 ग्राम नाजायज स्मैक की बरामद June 23, 2025
  • आश्रम में अज्ञात चोरों ने दो बार चोरी की घटनाओं को दिया अंजाम, पुलिस कार्रवाई शून्य June 23, 2025
  • पुलिस ने चार वारंटी आरोपी किए गिरफ्तार June 23, 2025
  • रायवाला में चार सौ से ज्यादा दुकानों पर लगाए गए लाल निशान June 23, 2025
  • शशि थरूर ने फिर की PM मोदी की तारीफ, बताया ‘प्राइम एसेट’; क्या कांग्रेस की बढ़ेंगी मुश्किलें? June 23, 2025

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

Subscribe for Newsletter

Email

More

  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez