• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

CM Yogi Adityanath in Etah: एटा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला तीखा हमला, कहा विपक्ष माफिया के साथ

  • February 13, 2022
CM Yogi Adityanath in Etah: एटा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला तीखा हमला, कहा विपक्ष माफिया के साथ
  • CM Yogi Adityanath in Etah एटा जिले के जलेसर विधानसभा क्षेत्र स्थित एमजीएम इंटर कालेज मैदान पर भाजपा प्रत्याशी संजीव दिवाकर के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा की। बोले जलेसर का घंटा जोरदार तरीके से बजाना जिसकी आवाज विपक्ष चारों खाने चित्त हो जाएं।

आगरा। एटा जिले के जलेसर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष माफियाओं के साथ है। भाजपा सरकार में गुंडे माफियाओं पर बुलडोजर चलता रहेगा। बीजेपी सरकार में गुंडों पर कार्रवाई हो रही है। सपा, बसपा, कांग्रेस सब एक जैसे। विकास के मुद्दे पर बोले कि एटा में मेडिकल कालेज बन रहा है, सड़कें चमकती दिखाई दे रहीं हैं।

jagran

एटा के जलेसर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

जलेसर के एमजीएम इंटर कालेज मैदान पर भाजपा प्रत्याशी संजीव दिवाकर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को पहुंचे थे। अपने संबोधन में उन्होंने खारे पानी की समस्या का जिक्र भी किया। बोले कि पांच साल में किसानों को फ्री पानी दिया जाएगा। खारे पानी की समस्या का समधान करेंगे। हर घर नल पहुंचाएंगे। हर घर में शुद्ध पेजल पहुंचाएंगे। जलेसर का घंटा जोरदार तरीके से बजाना, जिसकी आवाज से विपक्ष चारों खाने चित्त हो जाएं। चारों तरफ हर-हर बम-बम के नारे लगने चाहिए। पूछा कि अब कहीं बमबाजी होती है। सपा सरकार में बमबाजी होती थी, एटा जनपद में हमारी सरकार ने 64 हजार किसानों का कर्जा माफ किया था। प्रधानमंत्री सम्मान निधि में 6 हजार रुपये हर वर्ष किसानों के खाते में सीधे पहुंचाए। 2017 के पहले समाजवादी पार्टी ने एक पाप और किया था, दिव्यांगजनों और विधवाओं की पेंशन को रोक दिया था। आज हमारी सरकार प्रदेश के अंदर एक करोड़ लोगों को पेंशन दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जलेसर के घंटे को पहचान देकर ओडीओपी में शामिल किया। पालिका अध्यक्ष विकास मित्तल ने 2100 कुंतल का घंटा राम मंदिर के लिए देने का संकल्प लिया है। एटा जनपद में 15 लाख गरीबों को महीने में दो बार राशन दे रही है सरकार। गरीबों को शौचालय, मेडिकल कालेज की सुविधा, फसल कर्जमाफी अन्य सुविधाएं, डिग्री कालेज, आईटीआई का निर्माण आदि सौगातें एटा को दीं। राम जन्मभूमि के लिए 2100 कुंतल का घंटा जलेसर के ही कारखाने में विकास मित्तल ने तैयार कराया, मैं इसके लिए उनका धन्यवाद देता हूं। यह मान्यता है कि जब जलेसर का घंटा मंदिरों में बजता है तो सुकून मिलता है। चुनाव आएंगे जाएंगे, लेकिन सुरक्षा का माहौल मिलना चाहिए। हर गरीब को चेहरे पर खुशहाली झलकनी चाहिए, किसान का सम्मान होना चाहिए, हर व्यापारी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके। यूपी में कोरोना का जिन्न बोतल में बंद किया। कल्याण सिंह को साकार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी आज आवश्यक है। भाजपा के हाथ में जीतने के बाद एक हाथ में बुलडाेजर और एक हाथ में विकास की चाबी होगी।

 

 

Post navigation

Prev
Next
आकाश आनंद पर मायावती का नया बयान, कहा- अभी बड़ी जिम्मेदारी देना उचित नहीं

आकाश आनंद पर मायावती का नया बयान, कहा- अभी बड़ी जिम्मेदारी देना उचित नहीं

  • September 3, 2026
PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान की मुलाकात से अमेरिका को लगी मिर्ची! आया विदेश मंत्री रूबियो का रिएक्शन

PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान की मुलाकात से अमेरिका को लगी मिर्ची! आया विदेश मंत्री रूबियो का रिएक्शन

  • September 3, 2026
F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना की नौकरी, प्राइवेट एयरलाइन से पायलट के तौर पर जुड़े

F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना की नौकरी, प्राइवेट एयरलाइन से पायलट के तौर पर जुड़े

  • September 3, 2026
बंगाल में UCC की तैयारी तेज, 13 मैरिज एक्ट की जगह आ सकता है एक कानून

बंगाल में UCC की तैयारी तेज, 13 मैरिज एक्ट की जगह आ सकता है एक कानून

  • September 3, 2026
अधर में लटका रोहित शर्मा का करियर, BCCI की मीटिंग में भविष्य पर होगा फैसला

अधर में लटका रोहित शर्मा का करियर, BCCI की मीटिंग में भविष्य पर होगा फैसला

  • September 3, 2026
यूपी में बारिश का कहर जारी, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आगरा समेत कई जिले प्रभावित

यूपी में बारिश का कहर जारी, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आगरा समेत कई जिले प्रभावित

  • September 3, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • CJP में फूट! ‘केजरीवाल की पार्टी बन गई’ कहकर मनीष ब्रह्मभट्ट ने लॉन्च की CJP-डेमोक्रेटिक September 3, 2026
  • ‘पंजाब नहीं, दिल्ली का है पता’, SIR में राघव चड्ढा के दावे पर बोली AAP; बैकडेट प्रक्रिया से नाम जुड़वाने का लगाया आरोप September 3, 2026
  • आकाश आनंद पर मायावती का नया बयान, कहा- अभी बड़ी जिम्मेदारी देना उचित नहीं September 3, 2026
  • PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान की मुलाकात से अमेरिका को लगी मिर्ची! आया विदेश मंत्री रूबियो का रिएक्शन September 3, 2026
  • F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना की नौकरी, प्राइवेट एयरलाइन से पायलट के तौर पर जुड़े September 3, 2026
  • बंगाल में UCC की तैयारी तेज, 13 मैरिज एक्ट की जगह आ सकता है एक कानून September 3, 2026
  • अधर में लटका रोहित शर्मा का करियर, BCCI की मीटिंग में भविष्य पर होगा फैसला September 3, 2026
  • यूपी में बारिश का कहर जारी, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आगरा समेत कई जिले प्रभावित September 3, 2026
  • पंजाब के ड्राफ्ट SIR में राघव चड्ढा संग खेल, बोले- ‘AAP की प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं’ September 3, 2026
  • इमरान मसूद का राम मंदिर के CEO पर तंज, बोले- ‘RSS को मंदिर प्रोजेक्ट में पैसा नजर आ रहा’ September 3, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021