• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी नए साल की बधाई, बोले- कोविड प्रोटोकाल का पालन के साथ करें आयोजन

  • January 1, 2022
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी नए साल की बधाई, बोले- कोविड प्रोटोकाल का पालन के साथ करें आयोजन
  • उत्तर प्रदेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह विधान सभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य राज्य सरकार के मंत्रियों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने नव वर्ष के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि नूतन वर्ष सबके लिए सुखद, स्वास्थ्यपरक और समृद्धिकारक हो। उन्होंने नव वर्ष पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल व सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन करने की अपील की है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में विश्वास व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश को समृद्धि और विकास के रास्ते पर ले जाने के राज्य सरकार के प्रयासों को नए वर्ष में और गति मिलेगी। प्रदेश की प्रगति के लिए अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं व जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं, जिनसे प्रदेश की जनता का जीवन स्तर निरंतर बेहतर हो रहा है।

उत्तर प्रदेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, विधान सभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राज्य सरकार के मंत्रियों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने नव वर्ष के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। कोरोना महामारी की तीसरी लहर के दृष्टिगत सभी ने लोगों को भीड़-भाड़ से दूर रहने, मास्क का प्रयोग करने तथा नववर्ष के अवसर पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों में कोविड-19 के प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन करने की अपील की है

अपने शुमकामना संदेश में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि नव वर्ष सभी के लिए सुख, समृद्धि, शांति और सौहार्द से परिपूर्ण हो। राज्यपाल नव वर्ष पर शनिवार को राजभवन में पूर्वान्ह 11 से दोपहर 12 बजे तक वरिष्ठ अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों से मुलाकात करेंगी। विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने कहा है कि नूतन वर्ष सभी के जीवन में खुशहाली लेकर आये और सुख-समृद्धि तथा सुस्वास्थ्य से परिपूर्ण व मंगलमय हो।

विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि नव वर्ष में देश और प्रदेश निरंतर सफलता के नए क्षितिज स्पर्श करें। अपने शुभकामना संदेश में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश व प्रदेश मे आपसी सद्भाव, प्रेम व भाईचारे की भावना को बलवती बनाये जाने की आवश्यकता पर बल दिया है। विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी ने भी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है।

ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद, पशुधन मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, जलशक्ति मंत्री डा. महेन्द्र सिंह, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनिल राजभर, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा.धर्म सिंह सैनी, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, महिला कल्याण एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह, खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह और रालोद के राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे ने भी प्रदेशवासियों को नव वर्ष की बधाई दी है।

 


Post navigation

Prev
Next
हरीश राणा को इच्छा मृत्यु देने की प्रक्रिया क्या है? भावुक पिता अशोक ने बताया, कहा- पहले फूड पाइप…

हरीश राणा को इच्छा मृत्यु देने की प्रक्रिया क्या है? भावुक पिता अशोक ने बताया, कहा- पहले फूड पाइप…

  • March 11, 2026
UP में LPG Cylinder पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं, CM Yogi का अल्टीमेटम- होगी सख्त कार्रवाई

UP में LPG Cylinder पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं, CM Yogi का अल्टीमेटम- होगी सख्त कार्रवाई

  • March 11, 2026
अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया ने HC के चीफ जस्टिस को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग

अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया ने HC के चीफ जस्टिस को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग

  • March 11, 2026
‘राहुल गांधी को नहीं पता जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती’, संसद में ऐसा क्यों बोले रविशंकर प्रसाद?

‘राहुल गांधी को नहीं पता जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती’, संसद में ऐसा क्यों बोले रविशंकर प्रसाद?

  • March 11, 2026
26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले अखिलेश यादव- आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले?

26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले अखिलेश यादव- आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले?

  • March 11, 2026
NCERT किताब विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र सरकार को डोमेन एक्स्पर्ट कमेटी के गठन का दिया आदेश

NCERT किताब विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र सरकार को डोमेन एक्स्पर्ट कमेटी के गठन का दिया आदेश

  • March 11, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • हरीश राणा को इच्छा मृत्यु देने की प्रक्रिया क्या है? भावुक पिता अशोक ने बताया, कहा- पहले फूड पाइप… March 11, 2026
  • UP में LPG Cylinder पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं, CM Yogi का अल्टीमेटम- होगी सख्त कार्रवाई March 11, 2026
  • अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया ने HC के चीफ जस्टिस को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग March 11, 2026
  • ‘राहुल गांधी को नहीं पता जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती’, संसद में ऐसा क्यों बोले रविशंकर प्रसाद? March 11, 2026
  • 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले अखिलेश यादव- आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? March 11, 2026
  • ‘हमें बोलने से रोका जाता है’, संसद में गरजे Rahul Gandhi, Modi पर लगाए गंभीर आरोप, BJP का पलटवार March 11, 2026
  • NCERT किताब विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र सरकार को डोमेन एक्स्पर्ट कमेटी के गठन का दिया आदेश March 11, 2026
  • ‘रेस्तरां-होटल बंद, 1 करोड़ लोगों की बेरोजगारी का खतरा’, LPG की कमी पर केजरीवाल ने सरकार पर साधा निशाना March 11, 2026
  • हरीश राणा की इच्छामृत्यु पर फैसला सुनाते हुए जस्टिस पारदीवाला के आए आंसू, बोले- हम उस स्टेज में हैं… March 11, 2026
  • नूंह में एटीएम काटने के आरोपी को छुड़ाने आई थी भीड़, पुलिस ने कर दी फायरिंग, एक घायल March 11, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez