• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

बिहार में कोरोना संकट पर आज CM नीतीश कुमार की हाई लेवल बैठक, कुछ बड़े फैसलों की उम्‍मीद

  • April 16, 2021
बिहार में कोरोना संकट पर आज CM नीतीश कुमार की हाई लेवल बैठक, कुछ बड़े फैसलों की उम्‍मीद
CM Nitish Kumar
  • Lockdown Again बिहार में राज्यपाल की अध्यक्षता में कोरोनावायरस संक्रमण के संकट पर सर्वदलीय बैठक से एक दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी संबंधित विभागों के शीर्ष अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

पटना । बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर में हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। चाहे रोज मिल रहे नए मामले हों या कुल सक्रिय मरीज या फिर मौत के आंकड़े, सभी हर दिन नया रिकार्ड बनाते दिख रहे हैा ऐसे में अगर हम अभी भी नहीं चेते तो हालात भयावह हो जाएंगे। इसे देखते हुए शुक्रवार को मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार हाई-लेवल बैठक में स्थिति की समीक्षा करने जा रहे हैं। इस बैठक में अहम फैसले लिए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि सरकार बैठक में लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू को लेकर भी काेई निर्णय पर पहुंच सकती है। इन फैसलों को सरकार शनिवार को सर्वदलीय बैठक में रखकर सभी राजनीतिक दलों की राय जानेगी, फिर विमर्श के बाद फैसले पर अंतिम मुहर लगाएगी।

विदित हो कि बिहार में गुरुवार को कोरोनावायरस संक्रमण के पिछले सारे रिकार्ड टूट गए। सर्वाधिक 6133 नए मामले मिले तो सर्वाधिक 27 मौतें भी हुईं। इसके साथ बिहार में अब संक्रमण के कुल सक्रिय मामले बढ़कर 29078 हो गए हैं। चिंता की बात संक्रमण दर का 6 के ऊपर जाने के साथ रिकवरी दर का घट जाना है।

कोरोनावायरस संक्रमण के हालात की होगी समीक्षा

बिहार में कोरोनावायरस के संकट से निबटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार शनिवार को बुलाई गई राज्यपाल फागू चौहान की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक के एक दिन पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी संबंधित विभागों के शीर्ष अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इस दौरान कोरोना संक्रमण के हालात, अस्पतालों में बेडों की संख्या, ऑक्सीजन की आपूर्ति एवं इलाज की व्यवस्था की आदि की समीक्षा की जाएगी। वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से सायं 4:30 बजे होने वाली इस बैठक में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पाडेय सहित सभी संबंधित विभागों के मंत्री व अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

बैठक में फैसले लिए जा सकते हैं बड़े व कड़े फैसले

माना जा रहा है कि बैठक में कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। गुरुवार को लॉकडाउन लागू करने को लेकर मीडिया के सवाल के जवाब में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि सरकार जरूरत पड़ने पर कोई भी बड़ा फैसला लेगी। मुख्‍यमंत्री के उस बयान और कोरोनासंक्रमण के वर्तमान हालात को देखते हुए ऐसे बड़े व कड़े फैसले की संभावना बनी हुई है। ये फैसले लॉकडाउन व नाइट कर्फ्यू के साथ-साथ पंचायत चुनाव को टालने या सुरक्षित तरीके से कराने तक हो सकते हैं।

सर्वदलीय बैठक में विचार के बाद होगा अंतिम निर्णय

शनिवार को होने वाली सर्वदलीय बेठक के पहले सरकार अपनी राय तय कर लेगी। आज की बेठक में जो भी तय होगा, उसपर राज्यपाल फागू चौहान की अध्यक्षता में शनिवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विचार किया जाएगा। वैसे इस मामले में सत्‍ता पक्ष व विपक्ष के नेताओं की राय भी समाने आने लगी है। कांग्रेस ने कहा है कि पिछली बार जितने मामले मिलने पर लॉकडाउन लगाया गया था, इस बार उससे अधिक मामले मिल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी नेता प्रमरंजन पटेल ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में सबों के विचार जानने के बाद सरकार ठोस फैसला ले सकती है। जनता दल यूनाइटेड की तरफ से नीरज कुमार ने भी कहा है कि जनहित में बेहतर क्‍या हो सकता है, इसकी समीक्षा के बाद सरकार फैसला लेगी।

 


Post navigation

Prev
Next
दिल्ली का पारा 36°C, उमस और बादलों के बीच जानें लखनऊ समेत 5 शहरों का तापमान

दिल्ली का पारा 36°C, उमस और बादलों के बीच जानें लखनऊ समेत 5 शहरों का तापमान

  • March 10, 2026
‘आपकी गर्मजोशी भरी बधाई के लिए धन्यवाद’, PM मोदी से बोले नेपाल की RSP पार्टी के नेता

‘आपकी गर्मजोशी भरी बधाई के लिए धन्यवाद’, PM मोदी से बोले नेपाल की RSP पार्टी के नेता

  • March 10, 2026
ईरान को ट्रंप ने दी बहुत बड़ी धमकी, कहा- “20 गुना ज्यादा तेज हमला करेगा अमेरिका, मौत-आग और क्रोध का कहर बरपाएंगे”

ईरान को ट्रंप ने दी बहुत बड़ी धमकी, कहा- “20 गुना ज्यादा तेज हमला करेगा अमेरिका, मौत-आग और क्रोध का कहर बरपाएंगे”

  • March 10, 2026
‘BJP से मेरी दुश्मनी नहीं लेकिन…’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बयान से सियासी हलचल तेज

‘BJP से मेरी दुश्मनी नहीं लेकिन…’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बयान से सियासी हलचल तेज

  • March 10, 2026
इटावा लायन सफारी में शेरनी नीरजा ने शावकों को दिया जन्म, अखिलेश यादव बोले- ‘शेरों के सोहर गाओ’

इटावा लायन सफारी में शेरनी नीरजा ने शावकों को दिया जन्म, अखिलेश यादव बोले- ‘शेरों के सोहर गाओ’

  • March 10, 2026
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार का बड़ा फैसला, LPG सिलेंडर की बुकिंग का बढ़ा समय

मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार का बड़ा फैसला, LPG सिलेंडर की बुकिंग का बढ़ा समय

  • March 9, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • दिल्ली का पारा 36°C, उमस और बादलों के बीच जानें लखनऊ समेत 5 शहरों का तापमान March 10, 2026
  • ‘आपकी गर्मजोशी भरी बधाई के लिए धन्यवाद’, PM मोदी से बोले नेपाल की RSP पार्टी के नेता March 10, 2026
  • ईरान को ट्रंप ने दी बहुत बड़ी धमकी, कहा- “20 गुना ज्यादा तेज हमला करेगा अमेरिका, मौत-आग और क्रोध का कहर बरपाएंगे” March 10, 2026
  • ‘BJP से मेरी दुश्मनी नहीं लेकिन…’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बयान से सियासी हलचल तेज March 10, 2026
  • इटावा लायन सफारी में शेरनी नीरजा ने शावकों को दिया जन्म, अखिलेश यादव बोले- ‘शेरों के सोहर गाओ’ March 10, 2026
  • मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार का बड़ा फैसला, LPG सिलेंडर की बुकिंग का बढ़ा समय March 9, 2026
  • कांग्रेस कार्यालय में रोजा इफ्तार का हुआ आयोजन, आपसी सौहार्द्र को किया मजबूत March 9, 2026
  • उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण March 9, 2026
  • 850 बडे़ बकायादारों को भेजे कुर्की नोटिस March 9, 2026
  • ज्ञान गंगा शिक्षा समिति ने महिला दिवस पर संगोष्ठी का किया आयोजन March 9, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez