भीषण ठंड के चलते घरों में दुबकने को मजबूर रहे नागरिक

सहारनपुर [24CN]]। जनपद में विगत दिनों से लगातार हुई बारिश के चलते तापमान में गिरावट आने के कारण आज लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। इस कारण नागरिक अपने घरों के साथ-साथ विभिन्न चौराहों पर अलाव जलाकर हाथ तापते नजर आए। जनपद में विगत तीन दिनों से रूक-रूककर हो रही बारिश से एक ओर जहां भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर तापमान में भी गिरावट आने के चलते सर्दी चरम पर पहुंच गई है। भीषण सर्दी के बीच लोग एक ओर जहां अपने घरों में दुबकने को मजबूर रहे। वहीं अनेक लोग महानगर के विभिन्न चौराहों पर नगर निगम द्वारा जलाए गए अलाव पर हाथ तापते नजर आए। उधर भीषण सर्दी को देखते हुए अनेक सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने खुले आसमान के नीचे रहने वाले गरीब व बेसहारा लोगों को गरम कपड़े वितरित किए ताकि उन्हें ठंड के कहर से बचाया जा सके।