प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ उठाएं नागरिक: जसवंत

प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ उठाएं नागरिक: जसवंत
  • सहारनपुर में साढौली कदीम में स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन करते प्रदेश के राज्य मंत्री जसवंत सैनी।

बेहट (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ब्लाक स्तर पर लगाए जा रहे स्वास्थ्य मेलों का मुख्य उद्देश्य केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने जनसमुदाय से आह्वान किया कि वह केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ उठाएं।

उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सैनी आज बेहट विकास खंड के साढौली कदीम स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में आयोजित स्वास्थ्य मेले के उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश की जनता के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पाएदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश सैनी ने कहा कि देश व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण कारीयोजनाओं का पूरा लाभ उठाएं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.ं संजीव मांगलिक ने कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। ब्लाक प्रमुख चौधरी विश्वास कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जनता को फायदा मिले।

जनकल्याणकारी योजनाओं का जोर शोर से प्रसार करने का काम करें जिससे जनता को इन योजनाओं का पता चल सके। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. धर्मवीर सिंह, डॉ नितिन कंडवाल, डॉ जेपी भट्ट, भाजपा के युवा नेता संजीव कुमार उर्फ बॉबी कर्णवाल, भाजपा नेता नेता अनिल सिंघल, सुभाष सैनी, नीरज चौहान, आशीष राणा, प्रधान शेखर राणा, गोविंदा चौधरी, नरेंद्र बंसल, अखिलेश बंसल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष विजय सैनी ने किया।