मुख्यमंत्री योगी ने की विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की मण्डलीय समीक्षा

मुख्यमंत्री योगी ने की विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की मण्डलीय समीक्षा
सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पटका पहनाकर स्वागत करते मंत्रीगण।

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ की लोनिवि, पर्यटन एवं नगर विकास विभाग की समीक्षा

मानकमऊ स्थित श्री जाहरवीर गोगाजी महाराज की महाड़ी स्थल पर नवनिर्मित अमृत सरोवर का किया लोकार्पण

जनमंच सभागार में 381 करोड़ रूपए की 15 परियोजनाओं का किया लोकार्पण, अनेक ऋण योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए चेक

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से विधानसभावार कार्यों के प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से प्राथमिकता निर्धारित करते हुए कार्यों पर यथाशीघ्र कार्यवाही करने निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनपद भ्रमण के दौरान सर्किट हाउस सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था के संबंध में मण्डलीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।  विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की मण्डलीय समीक्षा बैठक में जनपद मुजफ्फरनगर एवं शामली के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। समीक्षा बैठक से पूर्व सहारनपुर मण्डल के सांसद, विधायक एवं सदस्य विधान परिषद के साथ लोक निर्माण विभाग, पर्यटन एवं नगर विकास विभाग की बैठक की।

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि रोड़ कनेक्टिविटी के कार्यों पर लापरवाही न की जाए। शिलापट्टों पर जनप्रतिनिधियों के नामों को अंकित किया जाए तथा लोकार्पण एवं शिलान्यास के समय इनको आमंत्रित किया जाए।  मण्डलायुक्त अटल कुमार राय ने एलईडी के माध्यम से मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य, ऊर्जा, खाद्य एवं रसद, ग्राम्य विकास, नगर विकास, पंचायत राज, बेसिक शिक्षा, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, पशुपालन, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, वन, सिंचाई एवं जल संसाधन, कृषि, राजस्व एवं नियोजन सहित जनपदों में किए जा रहे नवाचार के संबंध में जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने शासन के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की प्रपत्रवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि मनरेगा के अन्तर्गत कार्य करने वाले श्रमिकों को श्रमांश का भुगतान समय से किया जाए। सामुदायिक शौचालयों पर लगी महिला केयरटेकरों को प्रत्येक माह भुगतान किया जाए और समय-समय पर इसका सत्यापन भी किया जाए। जर्जर हो चुके विद्यालयों के बच्चों को दूसरे विद्यालयों में शिफ्ट कराया जाए और विद्यालयों के मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराये। शिक्षकों की विद्यालयों में समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराये तथा उपस्थिति का रेण्डमली सत्यापन भी किया जाए। जलजीवन मिशन के अन्तर्गत पाईपलाईन डालने हेतु काटी गयी सडक़ों के रिस्टोरेशन न होने की शिकायते काफी मिल रही है। काटी गयी सडक़ों को कार्य उपरांत मोटरेबल स्थिति में किया जाए और वाटर सप्लाई टेस्टिंग के उपरांत काटी गयी सडक़ को पूर्णत: पहले की स्थिति में लाया जाए।

जिलाधिकारियों को समय-समय पर निरीक्षण करने के लिए कहा। आवश्यक कार्यों के लिए धनराशि का डिमाण्ड पत्र भेजा जाए। गौशालाओं पर निराश्रित गोवंश हेतु हरा चारा की उपलब्धता रखी जाए। लम्पी बीमारी होने से पूर्व ही अलर्ट रहने के निर्देश दिए जिससे कोई भी पशुहानि न हो पाए। मुख्यमंत्री उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत मण्डल की प्रगति बढाई जाए। उर्वरकों की ब्लैक मार्केटिंग न होने दी जाए तथा रकबे के हिसाब से सभी को उर्वरक उपलब्ध हो इस बात का ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को निक्षय मित्र बनने के लिए प्रेेरित किया ताकि प्रदेश को पूर्णतया टीबी मुक्त किया जा सके। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि तीनों जनपदों में कृषि, सामाजिक सेवा, शिक्षा, कला, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में अच्छा व प्रेरणादायक कार्य करने वाले व्यक्तियों के नाम पद्मश्री पुरूस्कार हेतु संस्तुत कर शासन को प्रेषित किये जाए।

पुलिस उप महानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने पीपीटी के माध्यम से मण्डल की कानून व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी।  मुख्यमंत्री ने सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के अन्तर्गत उन्होने नशामुक्ति के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए।  बैठक में मंत्री विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी उत्तर प्रदेश अनिल कुमार, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यवसायिक शिक्षा, कौशल शिक्षा उत्तर प्रदेश कपिल देव अग्रवाल, राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग ब्रजेश सिंह, राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास जसवंत सैनी, बिजनौर सांसद चंदन चैहान, विधायक नगर राजीव गुम्बर, विधायक गंगोह किरत सिंह, विधायक रामपुर मनिहारान देवेन्द्र निम, विधायक नकुड मुकेश चैधरी, विधायक खतौली मदन भैया, विधायक बुढाना राजपाल बालियान, जानसठ विधायक मिथिलेश पाल, विधायक शामली प्रसन चैधरी, सदस्य विधान परिषद मोहित बेनीवाल, सदस्य विधान परिषद श्रीमती वंदना वर्मा, सदस्य विधान परिषद वीरेन्द्र सिंह, मंडलायुक्त  अटल कुमार राय, पुलिस उप महानिरीक्षक अभिषेक सिंह, कुलपति माँ शाकुम्भरी देवी विश्वविद्यालय प्रो. वाई. विमला, जिलाधिकारी मनीष बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सलिल कुमार पटेल सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानकमऊ स्थित श्री गोगाजी महाराज की महाड़ी पर नवनिर्मित अमृत सरोवर का लोकार्पण किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनमंच सभागार में 381 करोड़ रूपए की विभिन्न् परियोजनाओं का लोकार्पण कर किया और विभिन्न ऋण योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को चेक वितरित किए।