• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा- चार धाम देवस्थानम बोर्ड पर सरकार करेगी पुनर्विचार, 51 मंदिरों को बोर्ड से किया जाएगा बाहर

  • April 9, 2021
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा- चार धाम देवस्थानम बोर्ड पर सरकार करेगी पुनर्विचार, 51 मंदिरों को बोर्ड से किया जाएगा बाहर
  • हरिद्वार के श्री अखंड परमधाम आश्रम में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्यसमिति मार्गदर्शक मंडल की बैठक में पूरे देश में हिंदू धार्मिक स्थलों तीर्थ स्थलों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने को लेकर चर्चा हो रही है।

हरिद्वार। हरिद्वार के श्री अखंड परमधाम आश्रम में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्यसमिति मार्गदर्शक मंडल की बैठक में पूरे देश में हिंदू धार्मिक स्थलों, तीर्थ स्थलों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने को लेकर चर्चा हुई। बैठक में शामिल विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार, चंपत राय, श्री राम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य युगपुरुष सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, संतों और सदस्यों ने इस पर एक राय होकर अपनी सहमति दी। वहीं, इस दौरान सीएम ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड में बाद में जिन 51 मंदिरों को शामिल किया गया था, उन्हें तत्काल प्रभाव से बाहर कर दिया जाएगा। बोर्ड के अस्तित्व पर पुनर्विचार किया जाएगा।

बैठक में ओटीटी प्लेटफार्म पर सनातन धर्म, संत समाज के खिलाफ चल रही साजिश और लव जेहाद के खिलाफ कड़े कानून बनाने को लेकर चर्चा हुई और राष्ट्र स्तर पर कड़ा कानून बनाने की मांग के साथ प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान रामसेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की भी मांग की गई। साथ ही इसे पुरातत्व विभाग को सौंपने को कहा गया। ऐसा न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। तय किया है कि इस मामले में संत समाज की ओर से केंद्र सरकार को कड़ा पत्र लिखा जाएगा।

बैठक में सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि वह संतों की वाणी को शिरोधार्य मानते हैं और संत समाज की किसी भी मांग  को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्हें कभी निराश नहीं होने दिया जाएगा। वहीं, देवस्थानम् बोर्ड मामले में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि संतों की भावनाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

दो शराब की दुकानों को तत्काल बंद करने के आदेश 

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हरिद्वार में संतों की मांग पर कुंभ मेला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली शराब की दो दुकानों को तत्काल बंद करने के आदेश दिए। अब ऋषिकेश क्षेत्र में मुनि की रेती ढालवाला औऱ लक्ष्मणझूला स्थित शराब की दुकानें बंद होंगी।

 


Post navigation

Prev
Next
‘हर जिले में रेस्क्यू सेंटर खोले जाएंगे’, उत्तराखंड में बढ़ते वन्यजीव संघर्ष पर CM धामी का ऐलान

‘हर जिले में रेस्क्यू सेंटर खोले जाएंगे’, उत्तराखंड में बढ़ते वन्यजीव संघर्ष पर CM धामी का ऐलान

  • December 21, 2025
‘सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए, लेकिन…’, बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर अबू आजमी का बयान

‘सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए, लेकिन…’, बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर अबू आजमी का बयान

  • December 20, 2025
PM मोदी ने गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, कांग्रेस पर लगाए NE की उपेक्षा के आरोप

PM मोदी ने गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, कांग्रेस पर लगाए NE की उपेक्षा के आरोप

  • December 20, 2025
’55 साल के हैं राहुल गांधी, 5 साल में वृद्ध हो जाएंगे, लेकिन….”, ये सब क्या बोल गए BJP नेता गौरव भाटिया?

’55 साल के हैं राहुल गांधी, 5 साल में वृद्ध हो जाएंगे, लेकिन….”, ये सब क्या बोल गए BJP नेता गौरव भाटिया?

  • December 20, 2025
‘अपना चेहरा ना पोंछा गया’, अखिलेश यादव का CM योगी को जवाब, कहा- कोडीन भैया पर चले बुलडोजर

‘अपना चेहरा ना पोंछा गया’, अखिलेश यादव का CM योगी को जवाब, कहा- कोडीन भैया पर चले बुलडोजर

  • December 20, 2025
‘महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की सुरक्षा हर नागरिक…’, हिजाब विवाद पर बोलीं सुप्रिया सुले

‘महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की सुरक्षा हर नागरिक…’, हिजाब विवाद पर बोलीं सुप्रिया सुले

  • December 20, 2025

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे मामला: कड़कड़डूमा कोर्ट ने पांच आरोपियों को सम्मानपूर्वक किया बरी, दिल्ली पुलिस की जांच पर उठाए गंभीर सवाल December 21, 2025
  • ‘हर जिले में रेस्क्यू सेंटर खोले जाएंगे’, उत्तराखंड में बढ़ते वन्यजीव संघर्ष पर CM धामी का ऐलान December 21, 2025
  • अरावली बचेगी तो दिल्ली बचेगी! अखिलेश यादव बोले- ‘विदेशी तो छोड़िए, देश के पर्यटक भी नहीं आएंगे’ December 21, 2025
  • स्टार पेपर मिल में क्लोरीन गैस रिसाव व अग्नि नियंत्रण की मॉक ड्रिल संपन्न December 20, 2025
  • उत्तर प्रदेश मत्स्य जीवी सहकारी संघ लि0 के सभापति ने की सर्किट हाउस में विभागीय कार्यों की समीक्षा December 20, 2025
  • जिला जज, डीएम एवं एसएसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण December 20, 2025
  • नारायणपुर मे निर्माणाधीन लिंटर गिरा, मलबे मे दबकर चार मजदूर घायल December 20, 2025
  • पुलिस ने खाते से उडाये एक लाख रूपये पिडित को वापस कराये December 20, 2025
  • शोध के क्षेत्र में डीन रिसर्च प्रो.(डॉ.) राजीव दत्ता, रॉयल सोसायटी ऑफ लन्दन से फैलो की उपाधि से सम्मानित December 20, 2025
  • ‘सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए, लेकिन…’, बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर अबू आजमी का बयान December 20, 2025

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez