धनराशि के अभाव में विकास कार्य नहीं रूकने चाहिए: मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री जी ने मण्डल के विकास कार्यों की समीक्षा में दिए निर्देश
सहारनपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मण्डलावार विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान मण्डलायुक्त श्री संजय कुमार ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि नगर विकास विभाग की अमृत योजना में मण्डल के तीनों जनपदों के जलापूर्ति कार्य के टैण्डर की प्रक्रिया पूरी हो गयी है। जिसमें से जनपद सहारनपुर का कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने अवगत कराया कि सीवरेज और सैप्टिक प्रबन्धन में मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में समय से पहले लक्ष्य पूरा कर लिया जायेगा। धन की कोई समस्या नही है। 53 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। अमृत योजना के अन्तर्गत पार्क योजना में मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में 27 पार्क योजनाएं है। जो अक्टूबर माह के अंत तक पूरा कर लिया जायेंगा।
मण्डलायुक्त ने बताया कि मण्डल में कुल 27 परियोजनाओं में से 23 के टैण्डर हो गये है। 13 कार्यों में वर्क आर्डर जारी किये जा चुके है। चाईनीज प्रोडक्ट पर बैन की वजह से 02 परियोजनाओं में कार्य रूक गया था जिन पर भी 15 सितम्बर तक कार्य शुरू हो जायेगा। 30 सितम्बर तक सभी परियोजनाओं हेतु धनराशि स्वीकृत करा ली जायेगी। उन्होने बताया कि वर्तमान में 100 जनपदों में से हमारा नम्बर अभी 67 है। मण्डलायुक्त ने मुख्यमंत्री जी को आश्वस्त किया कि 31 अक्टूबर तक सहारनपुर मण्डल टाॅप 40 में जरूर पंहुच जाएंगे।
श्री संजय कुमार ने बताया कि मण्डल में 50 करोड से ऊपर की चार परियोजनाएं है। मुजफ्फरनगर में अमृत योजना के अन्तर्गत सीवरेज परियोजना 31 मार्च 2021 तक पूर्ण कर ली जायेगी। मुजफ्फरनगर चरथावल में 220 के0वि0ए0 उपकेन्द्र बधाई कला की परियोजना का जनवरी 2021 लक्ष्य है। हम इससे लक्ष्य से पहले ही पूरा कर लेंगे। सहारनपुर मेडिकल काॅलेज का 97 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है शेष भी शीघ्र ही पूरा कर लिया जायेगा। स्पोर्टस काॅलेज बेहट का कार्य भी शीघ्रता से किया जायेगा।
मण्डलायुक्त ने गन्ना भुगतान की स्थिति के बारे में बताया कि मण्डल में गन्ना भुगतान की स्थिति बेहतर है। सहारनपुर में 70.5 प्रतिशत, मुजफ्फरनगर में 75 प्रतिशत तथा शामली में 51 प्रतिशत गन्ना भुगतान कर दिया गया है। सहारनपुर की गांगनौली शुगर मिल और मुजफ्फरनगर की बुढाना शुगर मिल का बजाज गु्रप की है जिनके भुगतान की स्थिति अच्छी नही है। मण्डल में 17 चीनी मिलें है। बजाज गु्रप की वजह से प्रोग्रेस कम है।
शामली में पुलिस लाईन की स्थापना, पी0ए0सी0 की स्थापना पर चर्चा की गयी। विकास भवन शामली के बारे में मण्डलायुक्त ने अवगत कराया कि विकास भवन लगभग तैयार है। शेष धनराशि मिलते ही कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। शामली में 100 बेड हास्पिटल एल-1 व एल-2 तैयार है। थोडी धनराशि और स्टाफ मिलते ही हास्पिटल क्रियाशील हो जाएगा।
मुजफ्फरनगर में राजीव आवास योजना में शासन से पैसा मांगा गया है। जिसे सी0एण्ड डी0एस0 बना रहा है। कार्य प्रगति पर है।
जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिंह ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि जनपद सहारनपुर में 50 करोड से नीचे के 97 कार्य संचालित है। लोक निमार्ण विभाग तथा सेतु निगम की प्रगति कम है। 11 कार्यों पर 1298.76 लाख की लागत से कार्य कराया जा रहा है। 11 कार्यों पर 35 प्रतिशत धनराशि ही उपलब्ध हो पाई है।
श्री अखिलेश सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग के 11 कार्यों पर पूर्ण किया जाना लक्षित है। 11 कार्यो पर 30 प्रतिशत धनराशि ही उपलब्ध है। मांगपत्र सिंचाई विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश शासन को प्रेषित किया गया है। राजकीय निर्माण निगम में भौतिक प्रगति 18 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिये कि धनराशि समय से उपलब्ध कराई जायेगी कोई भी परियोजना अधूरी छोड़ी जाए। जल निगम के 31 कार्यों पर 6648.53 लाख की लागत से कार्य कराया जा रहा है। 31 कार्यों पर 37 प्रतिशत धनराशि ही उपलब्ध है।
जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री जी को बताया कि सेतु निगम सहारनपुर में संस्था द्वारा 09 कार्यों पर 18196.00 लाख रूपए की लागत से कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों में चारे व जल भराव की कोई समस्या नही है।
इस मौके पर आयुष मंत्री डा0 धर्म सिंह सैनी ने सौंधेबांस में यमुना नदी पर हरियाणा व यूपी को जोडने वाले पुल के निर्माण की बात रखी। विधायक देवबन्द कुंवर बृजेश ने सरसावा ऐयरपोर्ट से चार धाम के लिये हैलीकाॅप्टर सुविधा चालू करने की बात कही। मुख्यमंत्री जी ने आश्वस्त किया कि इस सम्बन्ध में समुचित कार्रवाही की जायेंगी।
मुख्यमंत्री जी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिये कि जो कार्य धनराशि के अभाव में रूके है उनमें जल्द से जल्द धनराशि उपलब्ध करायी जाये। कोरोना के भय से विकास बाधित नही होगा। फाईलो को पेंडिंग न रखें। उन्होने सहारनपुर विश्वविद्यालय, शाकंभरी देवी मार्ग सौन्दीर्यकरण, कैराना और कांधला के बीच पी0ए0सी0 यूनिट के अद्यतन स्थिति के बारे में भी जानकारी ली।
इस मौके पर आयुष मंत्री डा0 धर्म सिंह सैनी, विधायक रामपुर मनिहारान देवेन्द्र निम, विधायक देवबन्द कुंवर बृजेश, विधायक गंगोह कीरत सिंह के अलावा मण्डलायुक्त श्री संजय कुमार, जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रणय सिंह, नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।