चावला बने व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री

- सहारनपुर में मनोनयन पत्र देते उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN]। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष रविप्रकाश ने प्रमुख समाजसेवी चौ. विवेक चावला को पश्चिमी उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल का संगठन मंत्री नियुक्त किया है। पश्चिमी उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष रवि प्रकाश व महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने नवनियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री चौ. विवेक चावला को मनोनयन पत्र प्रदान करते हुए आशा जताई कि वे अपने पद की गरिमा के अनुसार व्यापारी हितों की लड़ाई लडऩे का काम करेंगे।
नवनियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री चौ. विवेक चावला ने कहा कि व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष द्वारा जिस उम्मीद व विश्वास के साथ उन्हें प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे तथा व्यापारी हितों की लड़ाई मजबूती के साथ लडऩे का काम किया जाएगा।