अधिवेशन में पुन: अध्यक्ष चुने गए चौ. बख्तावर सिंह

अधिवेशन में पुन: अध्यक्ष चुने गए चौ. बख्तावर सिंह
  • सहारनपुर में खेल संघों की बैठक को सम्बोधित करते चौ. नीरपाल सिंह।

सहारनपुर। आर्य जाट समाज कल्याण समिति के द्विवार्षिक अधिवेशन में समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। अधिवेशन में सर्वसम्मति से चौ. बख्तावर सिंह को पुन: समिति का अध्यक्ष चुना गया। जबकि श्रीमती नीलू राणा को महिला विंग की अध्यक्ष घोषित की गई। दिल्ली रोड स्थित फुलवारी क्लब में आयोजित द्विवार्षिक अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने जाट समाज से बुराइयों से बचने की अपील की।

अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चौ. बख्तावर सिंह ने कहा कि नवरात्रों में सहारनपुर में जाट भवन का शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जाट समाज के युवाओं को समाजोत्थान की दिशा में सकारात्मक प्रयास करने चाहिए क्योंकि युवा ही किसी भी देश व राष्ट्र के कर्णधार होते हैं। उन्होंने कहा कि जाट समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। इसलिए जाट समाज के लोगों को अपने इतिहास से प्रेरणा लेनी चाहिए। द्विवार्षिक सम्मेलन में चुनाव अधिकारी चौ. चंद्रपाल सिंह की देखरेख में सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए चुनाव में चौ. बख्तावर सिंह को पुन: अध्यक्ष चुना गया। जबकि नीलू राणा को महिला विंग की अध्यक्ष चुना गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष चौ. बख्तावर सिंह ने सत्यपाल सिंह चौहान को महासचिव, पवन राणा को कार्यवाहक महासचिव व चौ. धीरजसिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही शेष कार्यकारिणी की घोषणा एक सप्ताह बाद करने को आश्वासन दिया। अधिवेशन की अध्यक्षता बख्तावर सिंह व संचालन पवन राणा ने किया। अधिवेशन को चौ. सत्यपाल सिंह, रालोद नेता चौ. धीरसिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख चौ. विजेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, मा. रणवीर सिंह, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेश दहिया, अशोक बुढेड़ा, पुष्पेंद्र चौधरी, नवाब सिंह पनियाली ने भी सम्बोधित किया।