Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Ad

Chaitra Navratri 2021 Calendar: आज से शुरु हो रही है चैत्र नवरा​त्रि, जानें कब है राम नवमी और महाष्टमी

  • April 13, 2021
Chaitra Navratri 2021 Calendar: आज से शुरु हो रही है चैत्र नवरा​त्रि, जानें कब है राम नवमी और महाष्टमी
  • Chaitra Navratri 2021 Calendar होली के बाद मां दुर्गा की आराधना के लिए चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ होता है। जागरण अध्यात्म में आज हम जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ कब से होने वाला है? महाष्टमी कब है? राम नवमी कब है और चैत्र नवरात्रि का पारण कब होगा?

Chaitra Navratri 2021 Calendar: होली के बाद मां दुर्गा की आराधना के लिए समर्पित चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ होता है। वर्ष में दो बार चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा की जाती है। हालांकि कि गुप्त नवरात्रि भी आती है, लेकिन चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि की लोक मान्यता ज्यादा है। चैत्र नवरात्रि के समय ही राम नवमी का पावन पर्व भी आता है। चैत्र नवमी के दिन भगवान राम का जन्म हुआ था, इसलिए इसे राम नवमी कहा जाता है। जागरण अध्यात्म में आज हम जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ कब से होने वाला है? महाष्टमी कब है? राम नवमी कब है और चैत्र नवरात्रि का पारण कब होगा?

चैत्र नवरात्रि 2021 कैलेंडर

चैत्र नवरात्रि का पहला दिन: घट स्थापना

चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ आज 13 अप्रैल दिन मंगलवार से हो रहा है। नवरात्रि के पहले दिन को प्रतिपदा कहते हैं और इस दिन नवरात्रि की कलश स्थापना या घट स्थापना होती है। शुभ मुहूर्त में घटस्थापना के साथ ही मां शैलपुत्री की पूजा विधि विधान से की जाती है।

चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन: मां ब्रह्मचारिणी पूजा

चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन यानी चैत्र नवरात्रि की द्वितीया 14 अप्रैल दिन बुधवार को है। इस दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की जाती है।

चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन: चंद्रघंटा पूजा

चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन यानी चैत्र नवरात्रि की तृतीया 15 अप्रैल दिन गुरुवार को है। इस दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरुप की पूजा होती है।

चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन: कुष्मांडा पूजा

चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन यानी चैत्र नवरात्रि की चतुर्थी 16 अप्रैल दिन शुक्रवार को है। इस दिन कुष्मांडा देवी की पूजा की जाती है।

चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन: स्कन्दमाता पूजा

चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन यानी चैत्र नवरात्रि की पंचमी 17 अप्रैल दिन शनिवार को है। पंचमी के दिन मां स्कन्दमाता की पूजा होती है। भगवान कार्तिकेय को स्कन्दकुमार भी कहा जाता है। इसे लक्ष्मी पंचमी के नाम से भी जाना जाता है।

चैत्र नवरात्रि का छठा दिन: कात्यायनी पूजा

चैत्र नवरात्रि का छठा दिन यानी चैत्र नवरात्रि की षष्ठी 18 अप्रैल दिन रविवार को है। इस दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है।

चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन: कालरात्रि पूजा

चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन यानी चैत्र नवरात्रि की सप्तमी 19 अप्रैल दिन सोमवार को है। इसे महासप्तमी भी कहते हैं। इस दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है।

चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन: महागौरी की पूजा

चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन यानी चैत्र नवरात्रि की महाष्टमी या दुर्गा अष्टमी 20 अप्रैल दिन मंगलवार को है। दुर्गा अष्टमी के दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरुप की पूजा होती है।

चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन: राम नवमी

चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन या राम नवमी 21 अप्रैल दिन बुधवार को है। इस दिन त्रेतायुग में श्रीराम अयोध्या में राजा दशरथ के घर जन्मे थे। इस वजह से इस दिन को राम नवमी कहा जाता है। राम नवमी के दिन व्रत रखते हुए श्री राम की पूजा की जाती है।

चैत्र नवरात्रि का दसवां दिन: पारण

चैत्र नवरात्रि का पारण इस वर्ष 22 अप्रैल दिन गुरुवार को किया जाएगा। इस दिन वे लोग पारण करते हैं, जो नवरात्रि के 9 दिनों तक व्रत रखते हैं और मां दुर्गा की ​विधि विधान से पूजा करते हैं।

 


Post navigation

Prev
Next
G7 में मुलाकात के बाद जॉर्जिया मेलोनी ने X पर शेयर की तस्वीर, PM Modi ने दी प्रतिक्रिया

G7 में मुलाकात के बाद जॉर्जिया मेलोनी ने X पर शेयर की तस्वीर, PM Modi ने दी प्रतिक्रिया

  • June 18, 2025
‘ट्रंप को भाए पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर’, पहले न्योता देने से किया इनकार, अब साथ करेंगे लंच

‘ट्रंप को भाए पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर’, पहले न्योता देने से किया इनकार, अब साथ करेंगे लंच

  • June 18, 2025
इजरायल के हमले में मारे गए 224 लोग, IAEA ने किया ईरान के भूमिगत “परमाणु स्थल” को बड़े नुकसान का दावा

इजरायल के हमले में मारे गए 224 लोग, IAEA ने किया ईरान के भूमिगत “परमाणु स्थल” को बड़े नुकसान का दावा

  • June 17, 2025
‘भारत भाषाओं के आधार पर विभाजन बर्दाश्त नहीं कर सकता’, उपराष्ट्रपति ने क्यों कही ऐसी बात?

‘भारत भाषाओं के आधार पर विभाजन बर्दाश्त नहीं कर सकता’, उपराष्ट्रपति ने क्यों कही ऐसी बात?

  • June 17, 2025
हाथों में जैकेट, गले में शॉल, कनाडा में मोदी का भौकाल, खालिस्तानियों के गढ़ में भारत के प्रधानमंत्री का ये रौद्र रूप देखा आपने?

हाथों में जैकेट, गले में शॉल, कनाडा में मोदी का भौकाल, खालिस्तानियों के गढ़ में भारत के प्रधानमंत्री का ये रौद्र रूप देखा आपने?

  • June 17, 2025
राजा रघुवंशी की हत्या में 2 हथियारों का हुआ इस्तेमाल, सभी ने किए 1-1 वार

राजा रघुवंशी की हत्या में 2 हथियारों का हुआ इस्तेमाल, सभी ने किए 1-1 वार

  • June 17, 2025

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • इस दिग्गज की कप्तानी में भारत ने लीड्स में जीता था आखिरी टेस्ट मैच, तीन बल्लेबाजों ने लगाया था शतक June 18, 2025
  • G7 में मुलाकात के बाद जॉर्जिया मेलोनी ने X पर शेयर की तस्वीर, PM Modi ने दी प्रतिक्रिया June 18, 2025
  • ‘ट्रंप को भाए पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर’, पहले न्योता देने से किया इनकार, अब साथ करेंगे लंच June 18, 2025
  • भाकियू तोमर की मासिक बैठक का आयोजन June 17, 2025
  • दारुल उलूम पर बाजार में अनाज बेचने का आरोप, वीडियो वायरल June 17, 2025
  • जाति आधारित जनगणना सामाजिक और राजनीतिक आवश्कता: मदनी June 17, 2025
  • पुलिस मुठभेड़ में गौ तस्कर को लगी गोली, एक साथी फरार June 17, 2025
  • सहारनपुर में कैच द रेन 2025 अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न June 17, 2025
  • इजरायल के हमले में मारे गए 224 लोग, IAEA ने किया ईरान के भूमिगत “परमाणु स्थल” को बड़े नुकसान का दावा June 17, 2025
  • एफबीडी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, 70 यूनिट एकत्रित June 17, 2025

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

Subscribe for Newsletter

Email

More

  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez