• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

केंद्र सरकार ने उद्योगों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति पर लगाया बैन, राज्‍यों को जारी किए ये दिशा-निर्देश

  • April 19, 2021
केंद्र सरकार ने उद्योगों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति पर लगाया बैन, राज्‍यों को जारी किए ये दिशा-निर्देश
  • केंद्र सरकार ने नौ विशिष्ट उद्योगों को छोड़कर औद्योगिक उद्देश्य के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति रविवार को प्रतिबंधित कर दी ताकि कोरोना संक्रमण से पीड़ि‍त मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सके। यह फैसला 22 अप्रैल से प्रभावी हो जाएगा।

नई दिल्‍ली। देश के विभिन्‍न राज्‍यों को मेडिकल ऑक्सीजन की कमी की शिकायतों को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक आक्सीजन की आपूर्ति में कमी को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने उद्योगों को आक्सीजन की आपूर्ति पर सोमवार से अगले आदेश तक प्रतिबंध लगा दिया है ताकि कोरोना संक्रमण से पीड़ि‍त मरीजों की जान बचाई जा सके। यह फैसला 22 अप्रैल से प्रभावी हो जाएगा। हालांकि नौ उद्योगों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।

राज्यों को लिखा पत्र 

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में कहा कि कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों और उसकी वजह से मेडिकल आक्सीजन की मांग में बढ़ोतरी के मद्देनजर केंद्र सरकार द्वारा गठित उच्चाधिकार प्राप्त समूह-2 ने औद्योगिक इस्तेमाल के लिए आक्सीजन आपूर्ति की समीक्षा की ताकि उसे देश में मेडिकल आक्सीजन की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए दिया जा सके और लोगों की जिंदगियों को बचाया जा सके।

इन राज्‍यों में बढ़ी मांग 

लिहाजा उच्चाधिकार प्राप्त समूह-2 ने उत्पादकों व आपूर्तिकर्ताओं द्वारा 22 अप्रैल से उद्योगों को आक्सीजन की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की। समूह की सिफारिश को सरकार ने स्वीकार कर लिया है। हाल में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मेडिकल आक्सीजन की मांग बढ़ी है।

इन उद्योगों को मिली छूट

1. इंजेक्शनों की शीशी उत्पादन

2. दवा उद्योग

3. पेट्रोलियम रिफाइनरी

4. इस्पात संयंत्र

5. परमाणु ऊर्जा केंद्र

6. आक्सीजन सिलेंडर उत्पादक

7. अपशिष्ट जल शोधन संयंत्र

8. खाद्य एवं जल शोधन

9. प्रसंस्करण उद्योग

आदेश 22 अप्रैल से प्रभावी 

समाचार एजेंसी पीटीआइ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उच्चाधिकार प्राप्‍त समिति ने 22 अप्रैल से निर्माताओं और आपूर्तिकर्ताओं द्वारा औद्योगिक उद्देश्य के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति अगले आदेश तक प्रतिबंधित कर दिया है। इसमें नौ विशिष्ट उद्योगों को छूट दी गई है। गृह सचिव ने राज्‍य सरकारों को लिखे पत्र में कहा है कि सरकार ने उच्चाधिकार प्राप्त समिति की अनुशंसाओं को सरकार ने स्वीकार कर लिया है।

अधिकारियों को निर्देश जारी करने को कहा 

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला की ओर से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा गया है कि अपील है कि अपने राज्य में सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करें ताकि केंद्र सरकार की ओर से गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति के फैसलों का पालन कराया जा सके।

 

Post navigation

Prev
Next
सहारनपुर क्रिकेट को आगे बढ़ाने में अकरम सैफी का बड़ा योगदान

सहारनपुर क्रिकेट को आगे बढ़ाने में अकरम सैफी का बड़ा योगदान

  • October 10, 2026
सहारनपुर के चार क्रिकेट खिलाड़ियों का यूपी की टीमों में चयन

सहारनपुर के चार क्रिकेट खिलाड़ियों का यूपी की टीमों में चयन

  • October 10, 2026
‘नालायक नेता’, BJP ने साधा निशाना, पात्रा बोले- अराजकतावादी राहुल गांधी

‘नालायक नेता’, BJP ने साधा निशाना, पात्रा बोले- अराजकतावादी राहुल गांधी

  • October 10, 2026
‘मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं’, राहुल बोले- ‘हर चाल से वाकिफ हूं’

‘मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं’, राहुल बोले- ‘हर चाल से वाकिफ हूं’

  • October 10, 2026
‘मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी…’, CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!

‘मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी…’, CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!

  • October 10, 2026
कंगना रनौत का राहुल गांधी पर तंज, बोलीं- ‘अंगूर खट्टे हैं’ वाला हाल; जंतर-मंतर प्रदर्शन पर भी साधा निशाना

कंगना रनौत का राहुल गांधी पर तंज, बोलीं- ‘अंगूर खट्टे हैं’ वाला हाल; जंतर-मंतर प्रदर्शन पर भी साधा निशाना

  • October 10, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सहारनपुर क्रिकेट को आगे बढ़ाने में अकरम सैफी का बड़ा योगदान October 10, 2026
  • सहारनपुर के चार क्रिकेट खिलाड़ियों का यूपी की टीमों में चयन October 10, 2026
  • युवाओं को नशे के अंधकार से निकालने में जुटी गागलहेड़ी पुलिस October 10, 2026
  • सहारनपुर में अवैध हथियारों की तस्करी का खुलासा, 32 लाख रुपये की नकदी के साथ बाप-बेटे गिरफ्तार October 10, 2026
  • ध्यानु भक्त उपवन की भूमि के मालिकाना हक पर विवाद, पंडित देवी शरण शर्मा ने किया दावा October 10, 2026
  • रोजगार सेवकों की समस्याओं का कराएंगे समाधान: घनश्याम सिंह राणा October 10, 2026
  • 30 हजार रुपये मानदेय की मांग को लेकर आशाओं का धरना जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी October 10, 2026
  • यमुना पुल पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, टला बड़ा हादसा October 10, 2026
  • नकुड़ में बैक-टू-बैक चोरी से हड़कंप, दो घटनाओं में लाखों के सामान पर हाथ साफ October 10, 2026
  • भारत में अब लोकतंत्र नहीं, इसे खत्म करने वाला गद्दार- प्रियंका गांधी October 10, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021