• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

त्‍यौहारी सीजन में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच केंद्र ने राज्‍यों को जारी किए निर्देश

  • September 18, 2021
त्‍यौहारी सीजन में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच केंद्र ने राज्‍यों को जारी किए निर्देश
  • केंद्र सरकार ने शनिवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना की स्थितियों का गहन विश्लेषण करने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी सुझाव दिया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना चाहिए…

नई दिल्‍ली। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने त्‍यौहारी सीजन में लापरवाही के चलते कोरोना की तीसरी लहर के आने की आशंका जताई है। विशेषज्ञों ने त्‍यौहारों में जमावड़ों पर रोक लगाने को लेकर सख्‍त कदम उठाए जाने का सुझाव भी दिया है। इस बीच केंद्र सरकार ने शनिवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना की स्थितियों का गहन विश्लेषण करने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी सुझाव दिया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना चाहिए और जरूरी दवाओं का स्‍टाक करना चाहिए।

कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोविड-19 प्रबंधन और प्रतिक्रिया रणनीति की समीक्षा की। गौबा ने राज्‍यों से कहा कि किसी तरह की लापरवाही को कोई जगह नहीं दी जा सकती है। कोरोना की चुनौतियों को देखते हुए राज्‍य सरकार को अस्‍पतालों में मानव संसाधन को बढ़ाना चाहिए। गौबा ने राज्‍यों से त्‍यौहारी सीजन में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की सलाह दी। उन्‍होंने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सख्‍त कदमों को उठाने के भी निर्देश दिए।

दुनिया के उन देशों का उदाहरण देते हुए जिन्होंने कोरोना की कई लहरों को देखा है, राजीव गौबा ने देश के कुछ हिस्सों में उच्च पाजिटिविटी रेट पर चिंता जताई। उन्होंने राज्य सरकारों को सलाह दी कि वे स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में सुधार करें और जरूरी दवाओं का स्टाक करें। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने 11 राज्यों में सीरोटाइप-II डेंगू (Serotype-II Dengue) की उभरती चुनौती पर प्रकाश डाला जो बीमारी के अन्य वैरिएंट की तुलना में अधिक जटिलताओं से जुड़ा है।

केंद्र सरकार ने राज्यों को मामलों का शीघ्र पता लगाने, बुखार हेल्पलाइन का संचालन करने, जांच किटों और दवाओं का पर्याप्त स्‍टॉक करने को कहा। राज्‍यों से त्वरित जांच के लिए क्‍व‍िक रिएक्‍शन टीमों की तैनाती जैसे कदम उठाने को भी कहा गया है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य सचिव ने बुखार के मामलों का सर्वेक्षण, संपर्क ट्रेसिंग, वेक्टर नियंत्रण, रक्त और प्लेटलेट्स का पर्याप्त भंडार को बनाए रखने के लिए ब्लड बैंकों को सचेत करने का भी सुझाव दिया।

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा कि 15 राज्यों के 70 जिले चिंता का विषय हैं क्योंकि इनमें से 34 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10 फीसद से ज्‍यादा है। यही नहीं इन राज्‍यों के 36 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5-10 फीसद के दायरे में है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आने वाले त्योहारों के सीजन को ध्‍यान में रखते हुए राज्‍य सरकारों से सभी आवश्यक सावधानियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही भीड़भाड़ वाले बंद स्थानों से बचने के लिए प्रभावी कदम उठाने का भी सुझाव दिया।

 


Post navigation

Prev
Next
राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता के खिलाफ याचिका पर सुनवाई जारी, अगली तारीख नौ मार्च

राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता के खिलाफ याचिका पर सुनवाई जारी, अगली तारीख नौ मार्च

  • February 27, 2026
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में हुई सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों, कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की बैठक

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में हुई सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों, कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की बैठक

  • February 27, 2026
‘डकैती’ बयान पर डिप्टी CM बृजेश पाठक का पलटवार, बोले- ‘अखिलेश यादव के पेट में…’

‘डकैती’ बयान पर डिप्टी CM बृजेश पाठक का पलटवार, बोले- ‘अखिलेश यादव के पेट में…’

  • February 27, 2026
अरविंद केजरीवाल बरी, AIMIM की मांग- अब नया कानून लाए केंद्र सरकार, तय हो जिम्मेदारी

अरविंद केजरीवाल बरी, AIMIM की मांग- अब नया कानून लाए केंद्र सरकार, तय हो जिम्मेदारी

  • February 27, 2026
अरविंद केजरीवाल पर आए फैसले के बाद अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- मुखबिरी करने वालों के लिए…

अरविंद केजरीवाल पर आए फैसले के बाद अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- मुखबिरी करने वालों के लिए…

  • February 27, 2026
‘जो बच्चा हमारे पास कभी आया ही नहीं उसके साथ…’, अग्रिम जमानत पर सुनवाई से पहले बोले अविमुक्तेश्वरानंद

‘जो बच्चा हमारे पास कभी आया ही नहीं उसके साथ…’, अग्रिम जमानत पर सुनवाई से पहले बोले अविमुक्तेश्वरानंद

  • February 27, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता के खिलाफ याचिका पर सुनवाई जारी, अगली तारीख नौ मार्च February 27, 2026
  • मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में हुई सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों, कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की बैठक February 27, 2026
  • पेपर मिल रोड पर जेसीबी से ध्वस्त किया अतिक्रमण February 27, 2026
  • सहारनपुर पुलिस की माफिया पर सर्जिकल स्ट्राइक: हाजी इकबाल उर्फ बाला की 275 करोड़ से अधिक संपत्ति कुर्क February 27, 2026
  • सहारनपुर में नकली पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़, 20 कुंतल पनीर व सैकड़ों लीटर मिलावटी दूध बरामद February 27, 2026
  • महाराज सिंह कॉलेज की वार्षिक एथलेटिक्स मीट सम्पन्न, हुसैन और शिवाक्षी बने बेस्ट एथलीट February 27, 2026
  • आगामी त्योहारों को लेकर जिलाधिकारी मनीष बंसल की व्यापक रणनीति, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी February 27, 2026
  • सहारनपुर में रमजान के दूसरे जुम्मे की नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच अदा, अमन-चैन की मांगी दुआ February 27, 2026
  • आबकारी विभाग का छापामारी अभियान जारी, देर रात तक होटलों व ढाबों में चला चैकिंग अभियान February 27, 2026
  • जनपद की सीमाओं से नहीं होने दी जाएगी अवैध शराब की तस्करी: उप आबकारी आयुक्त February 27, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez