नाम चर्चा व भंडारा आयोजित कर मनाया 75वां स्थापना दिवस

- सहारनपुर में डेरा सच्चा सौंदा के कार्यक्रम को सम्बोधित करता वक्ता।
सहारनपुर। सर्वधर्म संगम डेरा सच्चा सौदा के 75वें स्थापना माह व 15वें रूहानी जाम ए इंशा सहारनपुर की साद संगत द्वारा बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। दिल्ली रोड स्थित एक फार्म पर आयोजित भंडारे की नाम चर्चा में हजारों की संख्या में पहुंची साद संगत को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से गुरू के रिकार्डिंग वचन सुनाए गए।
पूज्य गुरू ने फरमाया कि बेपरवाह सांई ने और परमपिता से शाह सतनाम सिंह महाराज ने इंसानियत की सेवा के लिए यह सर्वधर्म संगम आश्रम बनाया है जो बेमिसाल है। यहां की पावन शिक्षा पर चलकर अब तक करोड़ों लोग नशे व बुराई को छोड़कर नेकी व भलाई का जीवन व्यतीत कर रहे हैं। नाम चर्चा में पहुंचे उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री जसवंत सैनी ने भी डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे मानवता की भलाई के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
नाम चर्चा में पहुंची साद संगत में गजब का उत्साह था। हर कोई एक दूसरे को धन-धन गुरू तेरा ही आसरा का नारा लगाकर स्थापना की बधाई दे रहा था। नाम चर्चा का संचालन रामकुमार इंशा व अंजेश इंशा ने संयुक्त रूप से किया। जबकि कविराज राजू फौजी व प्रेम देवबंद ने भजन वाणी की सेवा कर साद संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान जरूरतमंद 58 परिवारों को राशन भी वितरित किया गया।