shobhit University Gangoh
 

बाइक चोरी कर रहे युवक को दबोचा, दो साथ फरार

देवबंद [24CN]: कोतवाली क्षेत्र के खेड़ामुगल बस स्टेंड के समीप से बाइक चोरी का प्रयास कर रहे एक युवक को लोगों ने दबोच लिया। जबकि दो युवक फरार होने में कामयाब रहे। पकडे गये युवक की  पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीडित बाइक मालिक ने कार्रवाई को पुलिस को तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर गांव डांकोवाली निवासी रामकुमार खेड़ामुगल बस स्टेंड के समीप एक मेडिकल स्टोर से दवा लेने आया था। इसी दौरान तीन युवक उसकी बाइक को घेर कर खड़े हो गए। आरोप है कि इनमें एक आरोपी बाइक पर बैठा और उसका लॉक खोलने का प्रयास करने लगा। यह देख रामकुमार ने शोर मचा दिया। जिसके चलते वहां आसपास मौजूद लोगों ने बाइक पर बैठे युवक को दबोच लिया। जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। पकडे गये युवक की लोगों ने पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से फरार साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Jamia Tibbia