20 अप्रैल तक 13 कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के प्रत्येक मंडल में आयोजित किए जाएंगे: महेन्द्र सैनी

20 अप्रैल तक 13 कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के प्रत्येक मंडल में आयोजित किए जाएंगे: महेन्द्र सैनी
  • मरीज को फल वितरित करते भाजपाई

देवबंद [24CN]: सामाजिक न्याय पखवाड़ा’ कार्यक्रम के अंतर्गत ब्रहस्पतिवार को आयुष्मान भारत योजना के तहत भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं सरकारी अस्पताल पहुंचे तथा वहां मौजूद मरीजों को फल वितरित किए गए।

फल वितरण के पश्चात डॉ महेंद्र सैनी ने बताया कि 6 अप्रैल से 20 अप्रैल तक 13 कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के प्रत्येक मंडल में आयोजित किए जाएंगे जिसको सामाजिक न्याय पखवाड़ा नाम दिया गया है। कहा कि कार्यक्रम की शूरूआत पार्टी के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर विगत 6 अप्रैल से संपूर्ण उत्तर प्रदेश में हो चुकी है। इन कार्यक्रमों में भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चे प्रकोष्ठ के साथ मिलकर किया जाएगा। सह जिला मीडिया प्रभारी नितिन गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार दोबारा से पूर्ण बहुमत में बनी है जो कि आम जनता के सहयोग और कार्यकर्ताओं की मेहनत से संभव हुआ है प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के निर्देशानुसार हर कार्यक्रम में भाग लेगा और जनता का धन्यवाद करने के लिए उनके बीच में जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष डॉक्टर कांता त्यागी, नगर महामंत्री राम मोहन सैनी, नगर उपाध्यक्ष राजेश अनेजा, नगर पुरोहित विशाल शर्मा, नगर कोषाध्यक्ष पवन धीमान, गगन मित्तल, डॉ अरविंद जोहरी, राजू सैनी, विपिन शर्मा,निखिल अग्रवाल, स्नेहा टंडन, मंजू शर्मा, मांगेराम सैनी, दीपक गर्ग, परविंदर सैनी सहित सरकारी चिकित्सालय के मुख्य डॉक्टर नरेश फार्मेसिस्ट, चीफ पीएस रागढ़, अरविंद शर्मा सहित काफी संख्या में सरकारी कर्मचारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।