shobhit University Gangoh
 

यूपी: बेटी से शादी को किया इनकार तो व्यापारी नेता ने युवक और उसके पिता को बंधक बनाकर उतारवाए कपड़े, बनाया मुर्गा

हरदोई जिले में एक व्यापारी नेता ने अपने पुत्र के साथ मिलकर दो लोगों को घंटों बंधक बनाए रखा। बंधक पिता पुत्र को नंगा कर उन्हें मुर्गा भी बनाया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पीड़ित युवक ने आरोपी नेता की बेटी से शादी का रिश्ता ठुकरा दिया था जिससे नाराज होकर इस घटना को अंजाम दिया गया। वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लखीमपुर के पलिया निवासी रमेश चन्द्र गुप्ता ने अपने बेटे विनय गुप्ता की शादी की बात तीन साल पहले हरदोई के व्यापारी नेता कैलाश नारायण गुप्ता की बेटी से चलाई थी।
कुछ कारणों से विनय गुप्ता ने इस शादी से इनकार कर दिया था। जिसके बाद से ही व्यापारी नेता कैलाश नारायण गुप्ता, विनय गुप्ता और उनके परिवार से नाराजगी मानने लगे। इस बीच दिसम्बर 2019 में विनय गुप्ता की शादी हरदोई के ही कन्हैयालाल गुप्ता की बेटी से तय हो गयी।

गोदभराई की रस्म भी हो गयी। फरवरी 2020 में कन्हैयालाल गुप्ता ने इस शादी से इनकार कर दिया। शनिवार दोपहर लखीमपुर से रमेशचंद्र गुप्ता अपने पुत्र विनय गुप्ता के साथ हरदोई आये और कन्हैयालाल गुप्ता से समझौते और जेवर वापस करने की बात कही।

आरोप है कि दोनों ओर से सामान एक दूसरे को वापस करने के बाद कैलाश नारायण गुप्ता और उनका पुत्र वहां आया और समझौते के बाद अपने घर जा रहे रमेशचंद्र गुप्ता और उनके पुत्र को अपनी मंडी में स्थित दुकानों में बंधक बना लिया। जहां उन्होंने पिता पुत्र को नंगा कर मुर्गा बनाया, साथ ही मारपीट की। अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है और पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।

Jamia Tibbia