• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

ब्राजील ने भारत से Covaxin की खरीद पर हंगामे के बीच फिलहाल रद किया सौदा, मुश्किल में फंसे राष्ट्रपति बोल्सोनारो

  • June 30, 2021
ब्राजील ने भारत से Covaxin की खरीद पर हंगामे के बीच फिलहाल रद किया सौदा, मुश्किल में फंसे राष्ट्रपति बोल्सोनारो
  • ब्राजील में भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन(Covaxin) को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस बीच ब्राजील की सरकार ने घोषणा की है कि वैक्सीन डील में अनियमितताओं के आरोपों की जांच के बीच भारत बायोटेक की कोवैक्सी की डील को फिलहाल रद कर दिया है।

ब्रासीलिया। ब्राजील में भारत की वैक्सीन भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की खरीद को लेकर मचे तूफान के बीच वहां की सरकार ने कोवैक्सीन के साथ डील को स्थगित कर दिया है। राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के खिलाफ इस वैक्सीन डील में अनियमितताओं के आरोपों की जांच के बीच ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा की है कि उनका देश भारत बायोटेक की कोवैक्सिन की 2 करोड़ डोज खरीदने के लिए 324 मिलियन अमरीकी डॉलर के अनुबंध को निलंबित करने जा रहा है। संघीय नियंत्रक जनरल (सीजीयू) वैगनर रोसारियो के प्रमुख स्वास्थ्य मंत्री मार्सेलो क्विरोगा के साथ मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जांच एजेंसी वैक्सीन खरीद की प्रक्रिया की जांच करेगी।

दरअसल, कोवैक्सीन खरीद मामले में ब्राजील की जायर बोल्सोनारो सरकार ऊंची कीमत पर कोवैक्सीन सौदा करने को लेकर उलझती दिख रही है। विवाद में जब राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो पर सवाल उठे तो उन्हें सामने आकर सफाई देनी पड़ी। लेकिन इसके बादवूज मामला शांत नहीं हुआ। ब्राजील के एक सीनेटर ने जायर बोल्सोनारो के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। इस मामले में उन पर वैक्सीन खरीद में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की मांग की गई है।

ब्राजील में पहले ही राष्ट्रपति बोल्सोनारो के खिलाफ महामारी से निपटने में नाकाम रहने पर जांच चल रही थी। अब जांच कमिटी भारत बायोटेक के साथ कोवैक्सीन की खरीद में अनियमितताओं की भी जांच कर रही है। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत की वैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक(Bharat Biotech) के साथ 1.6 बिलियन रियास (करीब 32 करोड़ डॉलर) में वैक्सीन की 2 करोड़ डोज खरीदने का सौदा किया था।

कुछ दिनों पहले राष्ट्रपति जेयर बोल्सनारो ने पूरे मुद्दे पर बोलते हुए कहा था कि ब्राजील ने भारत बायोटेक की वैक्सीन के लिए कोई पैसे नहीं दिए और न ही वैक्सीन का डोज रिसीव किया। राष्ट्रपति ने कहा था कि हमने कोवैक्सीन पर एक प्रतिशत भी खर्च नहीं किया। हमें कोवैक्सीन की एक डोज नहीं मिली तो भ्रष्टाचार कहां है?

 


Post navigation

Prev
Next
‘अखिलेश यादव ने दो चूल्हे खरीदे, मतलब डिंपल यादव से…’, ओमप्रकाश राजभर का तंज

‘अखिलेश यादव ने दो चूल्हे खरीदे, मतलब डिंपल यादव से…’, ओमप्रकाश राजभर का तंज

  • April 2, 2026
ईरान की पूरी लीडरशिप, Navy…एयरफोर्स और मिसाइलें सब खत्म कर दिया, हमने रिजीम चेंज कर दिया; ट्रंप का बयान

ईरान की पूरी लीडरशिप, Navy…एयरफोर्स और मिसाइलें सब खत्म कर दिया, हमने रिजीम चेंज कर दिया; ट्रंप का बयान

  • April 2, 2026
बेमौसम बारिश से परेशान किसानों को मिला CM योगी का साथ, डीएम से मांगी रिपोर्ट, पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

बेमौसम बारिश से परेशान किसानों को मिला CM योगी का साथ, डीएम से मांगी रिपोर्ट, पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

  • April 1, 2026
रिंकू सिंह राही के इस्तीफे पर अखिलेश यादव ने दी IAS अधिकारी को सलाह, कहा- हमारी सरकार आने दो, हम…

रिंकू सिंह राही के इस्तीफे पर अखिलेश यादव ने दी IAS अधिकारी को सलाह, कहा- हमारी सरकार आने दो, हम…

  • April 1, 2026
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को दी 113.90 करोड़ की मदद, CM धामी ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को दी 113.90 करोड़ की मदद, CM धामी ने जताया आभार

  • April 1, 2026
कमर्शियल सिलेंडर की कीमत पर अखिलेश यादव बोले, ‘जिस अनुपात में दाम बढ़ते हैं, उससे अधिक…’

कमर्शियल सिलेंडर की कीमत पर अखिलेश यादव बोले, ‘जिस अनुपात में दाम बढ़ते हैं, उससे अधिक…’

  • April 1, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘अखिलेश यादव ने दो चूल्हे खरीदे, मतलब डिंपल यादव से…’, ओमप्रकाश राजभर का तंज April 2, 2026
  • LSG vs DC: दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को बनाया ‘अप्रैल फूल’, होम ग्राउंड पर जाकर अदब से हराया April 2, 2026
  • ईरान की पूरी लीडरशिप, Navy…एयरफोर्स और मिसाइलें सब खत्म कर दिया, हमने रिजीम चेंज कर दिया; ट्रंप का बयान April 2, 2026
  • स्कूली वाहनों की सुरक्षा पर सख्त हुआ प्रशासन, 15 अप्रैल तक फिटनेस जांच अनिवार्य April 1, 2026
  • छम-छम नाचे वीर हनुमाना भजन संध्या की धारा प्रवाह में श्रद्धालु हुए सराबोर April 1, 2026
  • संगठन सृजन अभियान की जनपदीय समीक्षा हेतु 2 अप्रैल को सहारनपुर पहुंचेंगे कांग्रेस के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल: गणेश दत्त शर्मा April 1, 2026
  • विधायक निधि से बनने वाली सडकों का नगर विधायक, मेयर ने किया शिलान्यास April 1, 2026
  • संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारम्भ, जनजागरूकता को  रैली निकाली April 1, 2026
  • व्यापारियों ने परंपरा और नई उम्मीदों के साथ नए वित्तीय वर्ष का किया स्वागत April 1, 2026
  • महर्षि कश्यप जयंती एवं कथा का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ April 1, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez