जनसंवाद परिचर्चा मे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कांग्रेस को बताया देश मे बार बार होने वाले चुनाव के लिये जिम्मेदार

जनसंवाद परिचर्चा मे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कांग्रेस को बताया देश मे बार बार होने वाले चुनाव के लिये जिम्मेदार
मंच पर उपस्थित मुख्य वक्ता

कहा कांग्रेस ने संविधान को तोडकर 88 बार चुनी हुई राज्य सरकारो को बर्खास्त किया

नकुड 25 अप्रैल इंद्रेश। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनिवाल ने केंद्र सरकार के वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव को देश के हित मे एक क्रांतिकारी कदम बताया है। इससे देश के विकास व अर्थव्यवस्था को आगे बढाने मे मदद मिलेगी।

मोहित बेनिवाल यहां सहारनपुर रोड पर एचाआईटी मे वन नेशन वन इलेक्शन विषय पर आयोजित जनसंवाद परिचर्चा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि देश मे जाति , भाषा, धर्म, संस्कृति जैसी विविधताऐ है। साथ ही वन नेशन वन इलेक्शन से देश मे एक एकता संदेश जोयेगा। फिलहाल देश में 75 वर्ष के लोकतांत्रिक समय में करीब 400 चुनाव हुए है। इसका अर्थ है कि हर वर्ष चार से पाचं चुनाव। हर चुनाव की व्यवस्था मे प्रशासनिक , सुरक्षा, जैसे प्रबंधो मे देश को करोडो रूपये खर्च करने पडते है। 50 व 60 के दशक में देश मे वन नेशन वन इलेक्शन की व्यवस्था थी ंपरंतु बाद के वर्षाे मे कांगे्रस की सरकारो ने आपता काल लगाकर व 88 बार प्रदेश सरकारो को बर्खास्त करके इस व्यवस्था को तहसनहस कर दिया।

इस मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता

विभिन्न विधि आयोगो की रिर्पोटो ,कोविद कमेटी की रिर्पाेट व सुप्रीम कोर्ट पहले ही देश मे वन नेशन वन इलेक्शन की वकालत कर चुके है। उन्होंने दावा किया कि देश के 32 राजनीतिदल इस मुददे पर केंद्र सरकार के साथ है। उन्होंने जानकारी दी कि केंद्र सरकार वन नेशन वन इलेक्शन के मुददे को देा चरणो मे लागु करना चाहती है। पहले चरण मे लोकसभा व विधानसभाओ के चुनाव एक साथ कराने का प्रस्ताव है। दुसरे चरण मे लोकल बोडिज के चुनाव को एक साथ कराया जा सकता है।

पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि 2014 मे मेादी सरकार आने के बाद केंद्र सरकार ने कई क्रांतिकारी कदम उठाये है। धारा 370 व 35 ए खत्मकरना, तीन तलाक खत्म करना, तीन मुख्य कानूनो मे सशंोधन देश हित मे उठाये गये कदम है। आज देश मे हर जगह हाई वेज बन रहे है। बिजली की समस्या खत्म हो गयी है। वन नेशन वन इलेक्शन का मुददा भी देश मे सुधार की दिशा मे उठाया जाने वाला बडा प्रस्ताव हैं।

इस मौके पर पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी ने प्रस्ताव को जल्द से जल्द लागु करने की जरूरत बतायी। विधायक मुकेश चोधरी व किरत चैधरी ने प्रस्ताव को देश के विकास के लिये बेहद जरूरी बताया।

जिलांपचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार इस मुददे पर आगे बढे सहारनपुर व कैराना की जनता उनके साथ है। कार्यक्रम में मेलाराम पंवार, पूर्व विधायक महिपाल माजरा, ब्लाक प्रमुख सुभाष चौधरी , पवनसिंह राठौर, पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, राधेश्याम शर्मा, चौधरी हरिपालसिंह, पूर्व देहात मंडल अध्यक्ष सुभाष चौधरी, राजसिंह माजरा ,जसमेर सिंह बौद्ध आदि उपस्थित रहे।

इस मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता

वन नेशन वन इलेक्शन के पक्ष मे प्रस्ताव पास किया गया

इस मौके पर वन नेशन वन इलेक्शन के पक्ष मे एक प्रस्ताव पास किया गया। जिसमे इस मौके पर उपस्थित सभी व्यक्त्यिो ने हस्ताक्षर कर राष्टरपति से इसे जल्द लागु कराने की मांग की है। साथ ही वहंा उपस्थित व्यक्तियो ने हाथ उठाकर प्रस्ताव का समर्थन किया।

कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर पहलगाम हमले मे मारे गये लोगो को श्रद्धांजलि दी गयी

जनसवंाद परिचर्चा मे कार्यक्रम के अंत में उपस्थित हजारो लोगो ने खडे होकर दो मिनट का मौन रखकर पहलगाम मे आंतकवादी हमले मे मारे गये व्यक्तियो को श्रद्धांजलि दी। साथ ही इस हमले के गुनाहगारो को कडी सजा दिलाये जाने व पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की गयी। वक्ताओ ने कहा कि भारत एक मजबूत देश है। प्रधानमंत्री मोदी के नेर्तत्व मे देश समस्या की जड पर चोट करना जानता है।