2022 में उत्तर प्रदेश में फिर बनेगी भाजपा की सरकार: कर्मवीर

2022 में उत्तर प्रदेश में फिर बनेगी भाजपा की सरकार: कर्मवीर
  • सहारनपुर के बेहट में भाजपा के प्रदेश सह महामंत्री संगठन कर्मवीर का स्वागत करते आयोजक।

बेहट [24CN]। वायु सेना दिवस के मौके पर माँ शाकुम्भरी देवी के परिक्षेत्र द्वार बेहट में 111 फीट का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया जिसका उदघाटन भाजपा के प्रदेश के सह-संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने किया। शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साहब सिंह पुंडीर द्वारा मां शाकुंभरी देवी परीक्षेत्र के प्रवेश द्वार बेहट में 111 फीट का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण मुख्य अतिथि के रूप में पधारे उत्तर प्रदेश के सह-संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने किया।

इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा की सरकारों ने देश को बुलंदियों पर पहुंचाने का काम किया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने का काम किया है। वहीं योगी मोदी के शासन में गरीब आदमी चैन की नींद सो रहा है बहू बेटियां सुरक्षित है। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग 18 घण्टे प्रदेश की जनता के लिये लगाये हुए है। केवल चार घण्टे ही रात्रि में ही धरती पर लेटकर आराम करते है। उन्होंने कहा कि जो सपा बसपा की पिछले सरकारें 20 साल में भी काम नही करा सकी वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में कर के दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि साहब सिंह पुण्डीर द्वारा सेवा भाव से किया गया यह कार्य ऐतिहासिक है और ऐसा कार्य करने वाले लोगों को समाज सदैव याद रखेगा। उन्होंने कहा कि सन 2022 में फिर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी और प्रदेश का चहुमुखी विकास होगा।

कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष महेंद्र सैनी, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य साहब सिंह पुण्डीर मुज्जफराबाद ब्लाक प्रमुख योगेश पुण्डीर, जिला उपाध्यक्ष सोनेन्द्र राणा, भाजपा के वरिष्ठ युवा नेता अभय राणा सुखविंदर सिंह आदि नेताओ ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर रणबीर राणा, दुबे सिंह काम्बोज, राकेश गाबा अनिल सिंघल, लोकेश त्यागी, प्रधान चंदरभान सैनी, प्रदीप कुमार गुप्ता, नरेन्द्र बंसल, शिवराज सिंह, अखिलेश बंसल, पंडित अमन कौशिक ,नीरज पुण्डीर, अमित ठाकुर सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।