shobhit University Gangoh
 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का 42वां स्थापना दिवस

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का 42वां स्थापना दिवस
  • सहारनपुर में स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण करते भाजपाई।

सहारनपुर [24CN]। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 42वां स्थापना दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया। स्थानीय दिल्ली रोड स्थित पाश्र्वनाथ सिटी स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य व औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी व जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात राष्ट्रीय गान किया गया। उसके बाद भाजपा के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा निकाली तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव सम्बोधन सुना।

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि भाजपा के जैसा कार्यकर्ता किसी भी दल के पास नहीं है। भाजपा कार्यकर्ता अपने घर की चिंता से पहले राष्ट्र की चिंता करता है तथा पूरे राष्ट्र को अपना घर मानकर दूरगामी सोच रखकर अपने राष्ट्र को सुरक्षित रखने की चिंता करता है। इस दौरान को-आपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौ. राजपाल सिंह, विधायक देवेंद्र निम, विधायक मुकेश चौधरी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक महावीर राणा, महीपाल माजरा, सुशील चौधरी, मामचंद लाम्बा, डीसीडीएफ के चेयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर, पूर्व प्रमुख नक्षत्र सिंह, रामेंद्र राणा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजय पाल सिंह, पवन संवई, राधेश्याम शर्मा, अजित राणा, जसवंत राणा, सोनेंद्र राणा, जितेंद्र जागलान, सत्यपाल सिंह, विपिन भारती, सोहन मुखिया, सारिका वालिया, सविता चौधरी, विपिन चौधरी, रघुराज सिंह, कुलदीप सैनी आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia