भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने दी बाबा साहब अम्बेडकर को भावभीनी श्रद्धाजंलि

भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने दी बाबा साहब अम्बेडकर को भावभीनी श्रद्धाजंलि
  • बाबा साहब अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता

देवबंद [24CN] : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा देवबंद के द्वारा संविधान दिवस बाबा साहब अम्बेडकर को श्रद्धांजलि देते हुए मनाया गया।

इस अवसर पर बाबा साहब के चित्र पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने माल्यपर्ण किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला कार्यालय प्रभारी अनुसूचित मोर्चा अविनाश वाल्मीकि ने कहा कि प्रधामनमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर पुरे देश में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुख्यअतिथि पूर्व जिला मंत्री अभिषेक त्यागी ने कहा कि भाजपा बाबा भीमराव अम्बेडकर के संविधान के अनुसार हर वर्ग के लोगों को सम्मान दे रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोकानन्द वाल्मीकि ने संचालन सन्नी वाल्मीकि ने किया। इस अवसर पर दीपक चचंल, टिंकू जाटव, शिवा वाल्मीकि, अजय जाटव, मनोज वाल्मीकि, मनीष त्यागी, जोगेन्द्र जाटव आदि मौजूद रहे।