भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक का आयोजन

भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक का आयोजन
  • अनुसूचित मोर्चा की बैठक में राज्यसभा सांसद कांता कर्दम का स्वागत करते भाजपाई

देवबंद [24CN]:  भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक का आयोजन जाटव बस्ती में किया गया जिसमें लोगों को भाजपा की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया।
बैठक में राज्यसभा सांसद श्रीमति कान्ता कर्दम मुख्यअतिथि के रूप में मौजूद रही और उन्होने विस्तार से सभी को भाजपा की जनहित योजनाआंे के बारे में बताते हुए महिलाओं को बच्चों को शिक्षित करने के लिए भी जागरूक किया।

मोर्चा के नगर मंत्री टिंकू जाटव ने कहा कि अनुसूचित समाज के लोगों का भविष्य केवल भारतीय जनता पार्टी में ही सुरक्षित है क्योंकि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी समाज को एक साथ लेकर चलती है। जिला कार्यालय प्रभारी अविनाश वाल्मीकि ने कहा कि देवबंद का अनुसूचित समाज पहले भी भाजपा के साथ था और आगे भी रहेगा। इस अवसर पर विनोद जाटव, संदीप शर्मा, दीपक चंचल, जोगेन्द्र जाटव, अजय जाटव, विनय वाल्मीकि, रोहित वाल्मीकि, जयभगवान, शगुन जाटव, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।