• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

भाजपा का प्रियंका गांधी पर मतलब की राजनीति करने का आरोप, कहा- राजस्थान में लड़की हो तो लड़ना मना है

  • January 14, 2022
भाजपा का प्रियंका गांधी पर मतलब की राजनीति करने का आरोप, कहा- राजस्थान में लड़की हो तो लड़ना मना है
  • संबित पात्रा ने शुक्रवार को कहा दरअसल आप कांग्रेस के नेता हैं और केवल राजनीति कर सकते हैं। जबकि हर किसी को महिलाओं के लिए न्याय के लिए बोलना चाहिए और उनके खिलाफ किसी भी अत्याचार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

नई दिल्ली। भाजपा ने राजस्थान में मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के संदिग्ध मामले को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि प्रियंका चुनिंदा राजनीति में लिप्त हैं और अपनी राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं के खिलाफ अत्याचार का इस्तेमाल करती हैं। जबकि वह उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ जैसे नारे देती हैं। लेकिन राजस्थान जैसे कांग्रेस शासित राज्य में महिलाओं के लिए उनका सुझाव है लड़की हो तो लड़ना मना है।

संबित पात्रा ने शुक्रवार को कहा, दरअसल आप कांग्रेस के नेता हैं और केवल राजनीति कर सकते हैं। जबकि हर किसी को महिलाओं के लिए न्याय के लिए बोलना चाहिए और उनके खिलाफ किसी भी अत्याचार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। जब प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण इस मुद्दे को चुनिंदा रूप से इस्तेमाल करते हैं तो यह अक्षम्य हो जाता है।

उन्होंने कहा कि दोनों भाई-बहनों में से कोई भी पीड़िता के परिवार से नहीं मिला और न ही पीड़िता से मिला जो अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। वे ऐसा गैर कांग्रेस शासित राज्यों में करते हैं। पात्रा ने पूछा, उन्होंने वहां पीड़ितों के परिवारों के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं, लेकिन क्या वे राजस्थान जाकर लड़की से मिले।

उन्होंने आरोप लगाया कि वाड्रा राजस्थान के रणथंभौर में अपना जन्मदिन मना रहे थे और भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल इस मुद्दे पर उनसे मिलना चाहता था, लेकिन इनकार कर दिया गया। पात्रा ने पूछा कि क्या उन्होंने (प्रियंका) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस भयावह घटना के बारे में रिपोर्ट मांगी है।

 

 


Post navigation

Prev
Next
‘भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह’, मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान

‘भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह’, मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान

  • March 13, 2026
‘सरकार मानने को तैयार नहीं कि लोगों को दिक्कत है’, एलपीजी संकट पर डिंपल यादव ने साधा निशाना

‘सरकार मानने को तैयार नहीं कि लोगों को दिक्कत है’, एलपीजी संकट पर डिंपल यादव ने साधा निशाना

  • March 13, 2026
‘ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे…’ दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ

‘ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे…’ दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ

  • March 13, 2026
संभल सीओ के बयान पर भड़की यूपी की सियासत, कैराना सांसद इकरा बोलीं- ‘अधिकारी पर कार्रवाई हो’

संभल सीओ के बयान पर भड़की यूपी की सियासत, कैराना सांसद इकरा बोलीं- ‘अधिकारी पर कार्रवाई हो’

  • March 13, 2026
बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर यूपी में बढ़ा विवाद, अपर्णा यादव ने CM योगी से की स्टेज शो बैन की मांग

बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर यूपी में बढ़ा विवाद, अपर्णा यादव ने CM योगी से की स्टेज शो बैन की मांग

  • March 13, 2026
‘नियंत्रण में स्थिति, घबराने की आवश्यकता नहीं’, ईधन की उपलब्धता पर बोले सीएम धामी

‘नियंत्रण में स्थिति, घबराने की आवश्यकता नहीं’, ईधन की उपलब्धता पर बोले सीएम धामी

  • March 12, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • पुलिस ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के प्रयास करने के मामले दो महिलाओं समेत तीन आरोपी किए गिरफ्तार March 13, 2026
  • पुलिस ने दबोचे दो आरोपी, एक अवैध तमंचा व चाकू बरामद March 13, 2026
  • एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर March 13, 2026
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार को सहारनपुर में संभावित दौरा March 13, 2026
  • पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत जनपद में 16 मार्च तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू March 13, 2026
  • ‘Adani-Epstein Files पर America कर रहा ब्लैकमेल’, PM Modi पर राहुल गांधी का सनसनीखेज आरोप March 13, 2026
  • ‘भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह’, मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान March 13, 2026
  • सनराइजर्स ने अबरार अहमद को खरीदा तो हुआ बवाल, BCCI का पहला बयान आया सामने March 13, 2026
  • LPG की कमी चिंता का विषय, सरकार बोली- देश में CNG और PNG की कोई कमी नहीं March 13, 2026
  • H-1B वीजा के लिए नियमों में बड़ा बदलाव, अब सैलरी के आधार पर तय होगी प्राथमिकता March 13, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez