Birthday of UP Governor AnandiBen Patel: सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को दी जन्मदिन की बधाई

Birthday of UP Governor AnandiBen Patel: सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को दी जन्मदिन की बधाई

लखनऊ । गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री तथा उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का आज यानी 21 नवंबर को 79वां जन्मदिन है। राजभवन में उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल से भेंट कर उनको जन्मदिन की बधाई दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भेंट की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजभवन में करीब आधा घंटा रहे, उन्होंने राज्यपाल को भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन के स्वास्थ्य का भी हाल भी जाना। उनको शुभकामना भी दी।उन्होंने कहा कि आपको जन्मदिन की हृदयतल से शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने 29 जुलाई 2019 को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का पदभार संभाला था। बच्चों तथा महिलाओं के प्रति बेहद संवेदनशील आनंदीबेन को गुजरात की आयरन लेडी का खिताब भी मिला है। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का पद संभालने से पहले वह मध्य प्रदेश की राज्यपाल थीं। आबंदीबेन पटेल 1998 से गुजरात की विधायक थीं।

आनंदीबेन पटेल का जन्म मेहसाणा के विजापुर तालुका के खरोद गांव में, 21 नवम्बर 1941 को एक पाटीदार परिवार में हुआ था। उनका पूरा नाम आनंदी बेन जेठाभाई पटेल है। उनके पिता जेठाभाई पटेल एक गांधीवादी नेता थे। उन्हेंं कई बार लोगों ने गांव से निकाल दिया था, क्योंकि वह ऊंच-नीच और जातीय भेदभाव को मिटाने की बात करते थे।

आनंदीबेन पटेल के ऊपर अपने पिता का भरपूर प्रभाव पड़ा। उनके आदर्श भी उनके पिता हीं हैं। जब कोई लड़कियों को स्कूल नहीं भेजता था उस समय उनकी मम्मी ने हमेशा पढऩे के लिए प्रोत्साहन दिया। उन्हीं की तरह आनंदीबेन भी किसी में भेदभाव नहीं रखती हैं।

इससे पहले बीते वर्ष की सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजभवन जाकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को उनके 78वें जन्मदिन की बधाई देने के साथ श्रीरामचरितमानस की एक प्रति भेंट की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को बधाई देने पहुंचे थे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे