पृथक पश्चिम प्रदेश की निर्माण के समर्थन में निकाली बाइक रैली

- सहारनपुर में बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते राष्ट्रीय अध्यक्ष भगतसिंह वर्मा।
देवबंद [24CN]। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के बैनर तले पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैल निकालकर लोगों को पश्चिमी प्रदेश निर्माण के लिए जागरूक किया। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय सलाहकार हाफिज मुर्तजा त्यागी व प्रदेश महासचिव आसिम मलिक के नेतृत्व में पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए निकाली गई बाईक रैली को पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. भगतसिंह वर्मा ने हरा व पीला झंडा दिखाकर रवाना किया।
बाईक रैली मुजफ्फरनगर चुंगी, सुभाष चौक, रेलवे स्टेशन, एमबीडी चौक, मुख्य बाजार, तहसील, भायला रोड, भायला फाटक, तल्हेड़ी चुंगी, मंगलौर चौकी, सहारनपुर बस स्टैंड, बरला रोड होते हुए देवबंद स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंची। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय सलाहकार हाफिज मुर्तजा त्यागी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 करोड़ जनता की उन्नति के लिए उत्तर प्रदेश को चार भागो ंमें बांटकर पृथक पश्चिमी प्रदेश का निर्माण जरूरी है जिसके लिए संघर्ष तेज कर दिया गया है और पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़े आंदोलन की तैयारी शुरू हो चुकी है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा में सुधार तथा सभी उन्नति के लिए उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है जिसे हम लेकर रहेंगे। इसके लिए चाहे हमें अपना बलिदान क्यों न देना पड़े। मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा राज्य है। दुनिया के मात्र चार देश इससे बड़े हैं, बाकी 195 देश इससे छोटे हैं। इसलिए उत्तर प्रदेश का विभाजन जरूरी है।
उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता को जाति, धर्म, बिरादरी से ऊपर उठकर अपना पृथक पश्चिम प्रदेश बनाना होगा। इसके लिए हम गांव-गांव, नगर-नगर जाकर संघर्ष करेंगे और इसे जनांदोलन बनाने का काम करेंगे।
बाईक रैली में प्रदेश सचिव मौहम्मद वसीम, चौ. ऋषिपाल गुर्जर, मंडल अध्यक्ष स. गुलविंद्र सिंह बंटी, वाजिद प्रधान, अरूण मलिक, राजकरण चौधरी, मनोज, बबलू चौधरी, अभिषेक चौधरी, पदम सिंह, पृथ्वी सिंह प्रधान, मौहम्मद कामिल, मौ. फैजान, विकास चौधरी, राजेंद्र कुमार, अमित कुमार, हाजी बुद्धू हसन, शाहबाज, महबूब हसन, अमित चौधरी, मोहन सिंह, जितेंद्र चौधरी, विपिन चौधरी, रूचिन कुमार, चौ. कालूसिंह, जोगेंद्र सिंह, मौ. यासीन, नीटू, रविंद्र सिंह, भूपेंद्र ंिसह, मौ. मूसा, मौ. नदीम, मौ. मोनिस गौड़, मौ. मुफीद आलम, मौ. अहतेशाम मौजूद रहे।