shobhit University Gangoh
 

बड़ा हादसा: यमुना नदी में पलटी नाव, 13 लोग डूबे, एक शव मिला, बाकी लोगों की तलाश जारी

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में गुरुवार शाम को यमुना नदी में एक नाव पलट गई। नाव पलटने से करीब 13 लोग नदी में डूब गए। जिसमें से पांच लोगों को जिंदा निकाल लिया गया है, जबकि एक महिला का शव मिला है। बाकी लोगों की तलाश में गोताखोर लगे हुए हैं। वहीं एनडीआरएफ की टीम को भी सूचना दे दी गई है

पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम को हरियाणा से मजदूरी करके लौट रहे लोगों से भरी एक नाव यमुना नदी में पलट गई। नाव पलटने से करीब 13 लोग नदी में डूब गए। इनमें से अभी तक पांच लोगों को बचा लिया गया है। बाकी लोगों की तलाश जारी है। इसके अलावा माता कॉलोनी बागपत निवासी नसरीन (17 वर्ष) का शव मिला है।

उधर, नाव पलटने की सूचना मिलते ही डीएम शकुंतला गौतम और एसपी गोपेंद्र यादव अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं बाकी लोगों की तलाश में गोताखोर लगे हुए हैं।

आईजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार ने भी मामले की जानकारी ली है। आईजी ने बताया कि पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। बाकी लोगों की तलाश जारी है।

Jamia Tibbia