• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

मेघालय में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री संगमा समेत 12 विधायकों ने छोड़ा साथ; TMC में शामिल

  • November 25, 2021
मेघालय में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री संगमा समेत 12 विधायकों ने छोड़ा साथ; TMC में शामिल
  • मेघालय में कांग्रेस पार्टी को इसके विधायकों ने बड़ा झटका दे दिया। दरअसल पार्टी के कुल 17 में से 12 विधायकों ने बुधवार को इसका साथ छोड़ दिया और अब ये तृणमूल कांग्रेस (TMC) पार्टी में शामिल हो गए हैं। यह जानकारी एच एम शांगप्लियांग (H M Shangpliang) ने दी।

शिलांग। मेघालय में कांग्रेस पार्टी को इसके विधायकों ने बड़ा झटका दे दिया। दरअसल पार्टी के कुल 17 में से 12 विधायकों ने बुधवार को इसका साथ छोड़ दिया और अब ये तृणमूल कांग्रेस (TMC) पार्टी में शामिल हो गए हैं।  यह जानकारी एच एम शांगप्लियांग (H M Shangpliang) ने दी। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा (Mukul Sangma) का नाम भी शामिल है। इसके साथ ही  राज्य में TMC बिना चुनाव लड़े ही मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभर कर सामने आया है।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस करेंगे कर मुकुल संगमा औपचारिक रूप से TMC में शामिल होने का एलान करेंगे।

बता दें कि इस समय ममता बनर्जी दिल्ली में हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं से मुलाकात कर रही हैं। हालांकि, उन्होंने इस बार कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात नहीं की है। उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में अनेकों दलों के असंतुष्ट बड़े नेताओं ने TMC का दामन थामा है। इस कड़ी में अब आज मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा 12 कांग्रेसी विधायकों के साथ बुधवार को TMC को समर्थन देने का एलान किया है।

माना जा रहा है कि विन्सेंट एच. पाला को मेघालय प्रदेश कांग्रेस कमिटी का प्रमुख बनाए जाने के बाद से संगमा नाराज चल रहे थे। संगमा ने यह भी कहा था कि पार्टी नेतृत्व ने पाला की नियुक्ति को लेकर उनसे मशविरा नहीं किया। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि संगमा TMC में शामिल हो सकते हैं। संगमा की नाराजगी को देखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अक्टूबर 2021 में संगमा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विन्सेंट एच पाला से मुलाकात की थी। फौरी तौर पर मामला सुलझा हुआ भी मान लिया गया था लेकिन महीने भर बाद ही संगमा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया।

मेघालय में विधानसभा की 60 सीटों पर साल 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने 21 सीटें जीती थीं और नेशनल पीपुल्स पार्टी को 20 सीटें मिली थीं। यूडीएफ के खाते में 6 और निर्दलियों के पास 3 सीटें गई थीं। भाजपा ने मात्र दो सीटों पर जीत हासिल की थी लेकिन बाद में एनपीपी की सरकार बनी, जिसमें भाजपा सहयोगी पार्टी है। अब मुकुल संगमा के साथ 12 कांग्रेसी विधायकों के साथ छोड़ने से कांग्रेस के पास केवल नौ विधायक रह जाएंगे।

 


Post navigation

Prev
Next
IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ाया फ्लाइट का किराया, यात्रियों को चुकाना होगा फ्यूल चार्ज

IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ाया फ्लाइट का किराया, यात्रियों को चुकाना होगा फ्यूल चार्ज

  • March 13, 2026
‘भारत दोस्त है और होर्मुज स्ट्रेट से इंडिया के जहाजों को सुरक्षित रास्ता देंगे’, युद्ध के बीच ईरान के राजदूत का बड़ा बयान

‘भारत दोस्त है और होर्मुज स्ट्रेट से इंडिया के जहाजों को सुरक्षित रास्ता देंगे’, युद्ध के बीच ईरान के राजदूत का बड़ा बयान

  • March 13, 2026
‘Adani-Epstein Files पर America कर रहा ब्लैकमेल’, PM Modi पर राहुल गांधी का सनसनीखेज आरोप

‘Adani-Epstein Files पर America कर रहा ब्लैकमेल’, PM Modi पर राहुल गांधी का सनसनीखेज आरोप

  • March 13, 2026
सनराइजर्स ने अबरार अहमद को खरीदा तो हुआ बवाल, BCCI का पहला बयान आया सामने

सनराइजर्स ने अबरार अहमद को खरीदा तो हुआ बवाल, BCCI का पहला बयान आया सामने

  • March 13, 2026
LPG की कमी चिंता का विषय, सरकार बोली- देश में CNG और PNG की कोई कमी नहीं

LPG की कमी चिंता का विषय, सरकार बोली- देश में CNG और PNG की कोई कमी नहीं

  • March 13, 2026
H-1B वीजा के लिए नियमों में बड़ा बदलाव, अब सैलरी के आधार पर तय होगी प्राथमिकता

H-1B वीजा के लिए नियमों में बड़ा बदलाव, अब सैलरी के आधार पर तय होगी प्राथमिकता

  • March 13, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ाया फ्लाइट का किराया, यात्रियों को चुकाना होगा फ्यूल चार्ज March 13, 2026
  • ‘भारत दोस्त है और होर्मुज स्ट्रेट से इंडिया के जहाजों को सुरक्षित रास्ता देंगे’, युद्ध के बीच ईरान के राजदूत का बड़ा बयान March 13, 2026
  • यूपी एसआई परीक्षा 2026 सहारनपुर में अभ्यर्थियों के लिए खास व्यवस्था, बारकोड स्कैन कर मिलेगी परीक्षा केंद्र की लोकेशन March 13, 2026
  • जेवी जैन कॉलेज में ‘विकसित भारत 2027 विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी March 13, 2026
  • पुलिस ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के प्रयास करने के मामले दो महिलाओं समेत तीन आरोपी किए गिरफ्तार March 13, 2026
  • पुलिस ने दबोचे दो आरोपी, एक अवैध तमंचा व चाकू बरामद March 13, 2026
  • एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर March 13, 2026
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार को सहारनपुर में संभावित दौरा March 13, 2026
  • पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत जनपद में 16 मार्च तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू March 13, 2026
  • ‘Adani-Epstein Files पर America कर रहा ब्लैकमेल’, PM Modi पर राहुल गांधी का सनसनीखेज आरोप March 13, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez